Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सितंबर तिमाही में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का संपत्ति आधार 12 प्रतिशत बढ़ा
    Breaking News Business Headlines

    सितंबर तिमाही में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का संपत्ति आधार 12 प्रतिशत बढ़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. म्यूचुअल फंड उद्योग का संपत्ति आधार सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़कर 27.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके पीछे की मुख्य वजह शेयर बाजारों में उछाल आना है. भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एएमएफआई) के मुताबिक उद्योग की 45 कंपनियों के विभिन्न कोषों के तहत अप्रैल- जून तिमाही में 24.63 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति प्रबंधनाधीन थी जो कि जुलाई से सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 27.6 लाख करोड़ रुपये हो गई. वहीं जून तिमाही में इसमें आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी.

    सितंबर तिमाही में हुई वृद्धि

    सितंबर तिमाही के दौरान सभी 10 प्रमुख म्युचुअल फंड कंपनियों में प्रबंधन के तहत आने वाली संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई. इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्युचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्युचुअल फंड, निप्पोन इंडिया म्युचुअल फंड, कोटक म्युचुअल फंड, एक्सिस म्चुअल फंड, यूटीआई म्युचुअल फंड, आईडीएफसी म्युचुअल फंड और डीएसपी म्युचुअल फंड शामिल हैं. यह गौर करने वाली बात है कि एक्सिस म्युचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, एसबीआई म्युचुअल फंड और कोटक म्युचुअल फंड ने इस दौरान पूरे उद्योग की औसत वृद्धि 12 प्रतिशत से भी अधिक 14 से 16 प्रतिशत के बीच वृद्धि दर्ज की है.

    इस वजह से आई तेजी

    प्राइम इन्वेस्टर डॉट इन की सह- संस्थापक विद्या बाला ने कहा कि बाजार में तेजी आने से म्यूचुअल फंड उद्योग में तिमाही दर तिमाही आधार पर वृद्धि हुई है, अन्यथा इससे पहले इक्विटी कोषों से धन की निकासी खुदरा निवेशकों का इनमें विश्वास कम होना दर्शाता रहा है. कोविड- 19 के कारण जो अनिश्चितता बढ़ी है उससे भी निवेशकों को अपना धन नकदी में रखना ही बेहतर लग रहा था. देश के सबसे बड़े साझा कोष एसबीआई म्युचुअल फंड का संपत्ति आधार दूसरी तिमाही में 15.6 प्रतिशत बढ़कर 4,21,364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया इससे पिछली तिमाही में उसका संपत्ति आधार 3,64,363 करोड़ रुपये पर था.

    HDFC म्यूचुअल फंड- 5.4 प्रतिशत बढ़कर 3,75,516 करोड़ रुपये

    वहीं, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही मं 5.4 प्रतिशत बढ़कर 3,75,516 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसी प्रकार आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्युचुअल फंड का संपत्ति आधार 10.3 प्रतिशत बढ़कर 3,60,049 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्युचुअल फंड और निपोन इंडिया एमएफ का संपत्ति आधार 11 प्रतिशत बढ़कर क्रमश: 2,38,674 करोड़ और दो लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी के शीर्ष नेता चिराग पासवान के रवैये से खफा, एलजेपी को पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने से रोका
    Next Article बंगाल बीजेपी अध्यक्ष  दिलीप घोष बोले- यूपी, बिहार की तरह बंगाल में माफिया राज

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.