Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अलवर गैंगरेप केस में 4 दोषियों को उम्रकैद, वीडियो वायरल करने वाले 5वें दोषी को 5 साल की सजा
    Breaking News Headlines अपराध

    अलवर गैंगरेप केस में 4 दोषियों को उम्रकैद, वीडियो वायरल करने वाले 5वें दोषी को 5 साल की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलवर. राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी गैंगरेप केस में मंगलवार को कोर्ट ने सभी 5 आरोपियों को दोषी करार दिया. 4 को उम्रकैद तो घटना का वीडियो वायरल करने वाले पांचवें आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई. कोर्ट ने फैसले में कहा कि गैंगरेप की यह वारदात द्रौपदी के चीरहरण जैसी है. इसमें सजा ऐसी होनी चाहिए कि दुष्कर्म की घटनाओं की अमर बेल (लगातार हो रही घटनाओं) को काटा जा सके.
    यह वारदात 26 अप्रैल 2019 को दिनदहाड़े हुई थी. इसमें पति के सामने ही पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया. दोषियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था. इसके वायरल होने के बाद 2 मई यानी 6 दिन बाद थानागाजी थाने में इसका केस दर्ज हुआ था.

    पुलिस ने 16 दिन में कोर्ट में चालान पेश किया था

    कोर्ट ने चार दोषियों इंद्राज, अशोक, छोटेलाल और हंसराज को उम्रकैद की सजा सुनाई. इन चारों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया. वीडियो वायरल करने के दोषी मुकेश को 5 साल की सजा मिली. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 16 दिन बाद ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया था. इस मामले में नाबालिग भी अपराधी है. उसके खिलाफ अलवर के जुवेनाइल बोर्ड में सुनवाई चल रही है.

    यह है घटनाक्रम

    थानागाजी के रहने वाले दंपती बाइक पर जा रहे थे. तभी पांच युवकों ने उनका पीछा करके उन्हें रोक लिया. इसके बाद दोषी पति-पत्नी को जबरन जंगल ले गए. वहां महिला के साथ पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद पीडि़त पति-पत्नी थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने चुनाव में व्यस्त होने की बात कहकर केस दर्ज नहीं किया.

    पीडि़त से मिलने पहुंचे थे राहुल गांधी

    गैंगरेप की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया आई थी. इसके बाद गहलोत सरकार ने आनन-फानन में कार्रवाई की थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थानागाजी गैंगरेप पीडि़त से मिलने उसके घर पहुंचे थे. राहुल ने पीडि़त के घर से दूर एक प्रेसवार्ता भी की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में कई जिलों की बिजली गुल, निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर गए बिजली कमी
    Next Article बीजेपी के शीर्ष नेता चिराग पासवान के रवैये से खफा, एलजेपी को पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने से रोका

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.