Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, सरकार ने जारी किये दिशानिर्देश
    Breaking News Headlines

    देश में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, सरकार ने जारी किये दिशानिर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में शुरू हुए अनलॉक 5 में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिल गई है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निदेज़्श जारी कर निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर और गतिविधियों को छूट दी है. जिसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, नाटकघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी शामिल है, लेकिन इनमें अधिकतम 50 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी.

    सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जिसमें बताया गया है कि किन शर्तों के साथ सिनेमाघर खोले जा सकते हैं.

    जानकारी के अनुसार फिल्मों का आनंद लेने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है. कोरोना संक्रमण के कारण पिछले सात महीने से बंद पड़े देश भर के सिनेमा हॉल 15 अक्टूबर से खोल दिए जाएंगे.

    हर सिनेमा हॉल में उनकी कुल क्षमता का 50 प्रतिशत दर्शकों को ही बैठाने की अनुमति होगी और सभी लोगों को मास्क लगाकर रहना होगा. सरकार का कहना है कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों, सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित लोगों से विचार विमर्श कर ही ये एसओपी जारी की गई है.

    करने होंगे ये 10 काम-

    1. सिनेमा हॉल के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिफज़् 50 फीसदी सीटों पर ही दशज़्क बैठ सकेंगे. यानि एक सीट छोड़कर एक पर दशज़्क को बैठाने की अनुमति होगी. खाली सीट पर निशान लगाना अनिवाय होगा1

    2. सिनेमा हाल के भीतर हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रबंध करना होगा.

    3. सभी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया जाएगा.

    4. हर दर्शक का बुखार मापा जाएगा.

    5. टिकट बेचने के लिए अधिक काउंटर खोले जाएंगे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा.

    6. खाने-पीने का सामान पैक्ड ही मिलेगा और उसके भी अधिक काउंटर खोले जाएंगे.

    7. सिनेमा हॉल के स्टाफ की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. उन्हें हाथों के दस्ताने, पीपीई किट और मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे.

    8. सिनेमा हॉल को पूरी तरह से डी-सेनिटाइज करने के इंतजाम किए जाएंगे.

    9. हर शो के बाद ऐसा करना जरूरी होगा. हाल के भीतर तापमान भी 24 से 30 डिग्री के बीच रखा जाएगा.

    10. सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में हवा का इंतजाम करना होगा. हर शो से पहले और मध्यांतर में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी दिशानिर्देशों की एक मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article उत्तर प्रदेश में कई जिलों की बिजली गुल, निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर गए बिजली कमी

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.