बलिया. यूपी के बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू समेत 6 फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. बलिया के एसपी ने 15 अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में हुई घटना के संबंध में फरार आरोपियों पर ये इनाम राशि घोषित की है. इस सनसनीखेज गोलीकांड के बाद मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने खुद वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने कोई गोली नहीं चलाई. साथ ही धीरेंद्र सिंह ने मांग की थी कि इस पूरे मामले की उचित जांच होनी चाहिए. अपने बयान…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामल 8 लाख से भी नीचे आ चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में 9441 की कमी आई है और अब देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले घटकर 795087 रह गए हैं. देश में अबतक सामने आए कुल कोरोना वायरस मामलों में सिर्फ 10.69 प्रतिशत केस ही एक्टिव हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के…
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण से त्रस्त देश के लिये अच्छी खबर है. भारत को मार्च 2021 तक कोविड-19 का टीका हासिल हो सकता है. दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने यह बात कही है. यह कंपनी देश में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कर रही है. एसआईआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ सुरेश जाधव ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि भारत को मार्च 2021 तक कोविड-19 की वैक्सीन मिल सकती है, अगर रेगुलेटर्स जल्दी अप्रूवल दें, क्योंकि कई निर्माता इसपर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा…
नई दिल्ली. पाकिस्तान सरकार आतंकवाद को सार्वजनिक तौर पर ऐसी नीति मानती रही है जिसे वह जायज ठहराती है और इस वजह से उसके साथ संबंध सामान्य करना भारत के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है, उक्ताशय की बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कही. एशिया सोसायटी द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन समारोह को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद उनकी सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से स्वीकार की गयी ऐसी नीति बना हुआ है जिसे वह जायज ठहरा रहे हैं. इसलिए उनके साथ रिश्ते सामान्य करना बहुत मुश्किल हो गया है. जयशंकर ने…
मुंबई. आईपीएल 2020 के 32वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. मुंबई ने केकेआर के लक्ष्य 148 रन को दो विकेट खोकर 16 ओवर और 5 गेंदों में 149 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई की जीत में डी कॉक की तूफानी पारी की बड़ी भूमिका रही. डी कॉक 44 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद रहे. डी कॉक के साथ हादिज़्क पांड्या 3 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. केकेआर को हराकर मुंबई इंडियंस…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के नये मामलों की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है मौजूदा समय में कोविड ट्रीटमेंट के प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी. विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक बड़े ट्रायल रिजल्ट के बाद यह फैसला लिया गया. डब्ल्यूएचओ की अगुवाई में चार दवाओं पर ट्रायल किया गया, जो मृत्यु दर को कम करने में बहुत कम मददगार या असफल साबित हुई. इनमें एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर, मलेरिया ड्रग हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, एक एंटी-एचआईवी संयोजन लोपिनवीर और रीटोनवीर और इम्युनोमोड्यूलेटर इंटरफेरॉन हैं. पहली दो दवाइयां कोरोना के उन मरीजों के…
पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रोडवेज बस और पिकप गाड़ी में हुई भीषण टक्कर के बाद बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पीलीभीत के थाना पूरनपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ये हादसा हुआ है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों का पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में इलाज कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से पीलीभीत जा रही थी. इस दौरान पूरनपुर थाना क्षेत्र में पिकअप से उसका एक्सीडेंट हो…
पटना. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्णय का विरोध कर अपना मकसद उजागर कर दिया है कि वह राज्य में भाजपा की सरकार बनने नहीं देना चाहती है. मोदी ने शुक्रवार को हवाईअड्डा पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कैसी राजनीति है कि लोजपा के नेता एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के समर्थित…
दुमका. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर संथाल परगना में बेटियों के साथ बढ़ते सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को रोकने में विफल होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अविलंब इस्तीफे की मांग की है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका शुक्रवार को कहा कि संताल परगना के साहिबगंज और दुमका जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की गठबंधन सरकार राज्य के विभिन्न जिलों में बच्चियों के साथ हो रही विभत्स घटनाओं को रोकने…
सवाई माधोपुर.राजस्थान की सवाई माधोपुर विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गोगोर निवासी रईस खान को 29 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. सवाई माधोपुर के बहुचर्चित नाबालिग से दुष्कर्म करवाने के हाईप्रोफाइल मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इनमें से 7 आरोपी पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं जबकि एक आरोपी कांग्रेस सेवा दल की पूर्व महिला पदाधिकारी पूजा उर्फ पूनम चौधरी तीन के पुलिस रिमांड पर है. मामले…
