Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी और शाह के निर्णय का विरोध कर लोजपा ने अपना मकसद कर दिया है उजागर : सुशील
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    मोदी और शाह के निर्णय का विरोध कर लोजपा ने अपना मकसद कर दिया है उजागर : सुशील

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्णय का विरोध कर अपना मकसद उजागर कर दिया है कि वह राज्य में भाजपा की सरकार बनने नहीं देना चाहती है.

    मोदी ने शुक्रवार को हवाईअड्डा पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कैसी राजनीति है कि लोजपा के नेता एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के समर्थित नीतीश कुमार का विरोध करते हैं. इसका सीधा मतलब है कि वह नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के निर्णय का विरोध कर बिहार में भाजपा की सरकार नहीं बनने देना चाहते हैं.

    उप मुख्यमंत्री नेता ने लोजपा नेता के दावे को झूठा और बेबुनियाद बताया और कहा कि अमित शाह से फोन पर उनकी बात हुई है. लोजपा नेता और उनके बीच चुनाव को लेकर कभी कोई बात नहीं हुई. सीटों की संख्या को लेकर विवाद था. भाजपा जितनी सीटें दे रही थी, लोजपा उससे काफी ज्यादा सीटें मांग रही थी. इस वजह से वार्ता टूटी और लोजपा स्वयं निर्णय लेकर गठबंधन से अलग हो गयी. भाजपा नेता ने कहा कि जो पार्टी बिहार में एक सीट भी नहीं जीत सकती है, वह सरकार बनाने का दावा कर भ्रम फैला रही है. उन्होंने कहा कि लोजपा ‘वोटकटवा’ है और उसका एक ही मकसद है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रकि गठबंधन की सरकार नहीं बने. उन्होंने पूरे विश्वास से कहा कि बिहार में राजग की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ फिर से बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेटियों को सुरक्षा देने में विफल हेमंत इस्तीफा दे : भाजपा
    Next Article यूपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से 7 की मौत 24 लोग घायल

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.