न्यूयॉर्क. अंतरिक्ष से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अंतरिक्ष में मलबे के तौर पर बेकार पड़े रूसी सैटेलाइट और निष्क्रिय चीनी रॉकेट के बीच संभावित टक्कर का खतरा टल गया है. कैलिफोर्निया स्थित अंतरिक्ष मलबे को ट्रैक करने वाली कंपनी लियोलैब्स ने इन दो ऑब्जेक्ट्स की टक्कर होने की 10 प्रतिशत से अधिक संभावना जताई थी. लियोलैब्स ने कहा कि रूसी सैटेलाइट और निष्क्रिय चीनी रॉकेट का संयुक्त द्रव्यमान लगभग 2,800 किलोग्राम है. अगर दोनों ऑब्जेक्ट्स की आपस में टक्कर हो जाती तो मलबे का एक विशाल बादल पैदा हो गया होता, क्योंकि वे 52,950 किलोमीटर प्रति…
Author: Devanand Singh
लखनऊ. हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली का असर अब लखनऊ में भी दिखने लगा है. पश्चिम से आ रही हवा ने यहां की हवा में भी जहर घोलना शुरू कर दिया है. दिल्ली और एनसीआर के बाद अब लखनऊ में भी प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि हुई है. पिछले लगभग एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गई है. यहां की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 249 माइक्रोग्राम तक पहुंच गई है. केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड की मानीटरिंग में सप्ताहभर पहले यानी 11 अक्तूबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी.…
पटना. बिहार में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान के दौरान वैसे मतदान केंद्र जहां दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया किसी कारणवश बाधित हो जाती है अर्थात मतदान की प्रक्रिया दो घंटे के अंदर शुरू नही हो पाती है, वहां मतदान प्रक्रिया स्थगित मानी जायेगी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बाला मुरुगन डी. ने पटना, दरभंगा व तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र तथा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है. राज्य में 22 अक्टूबर को विधान परिषद…
मुंबई. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोसमी-किसनेली जंगल में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ हुई. रिपोर्ट के मुताबिक इस मुठभेड़ में पुलिस ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि रविवार को एक टीम पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के नेतृत्व में सी-60 के जवान कोसमी-किसनेली जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. जंगल में पुलिस की टीम पहुंचते ही नक्सलियों ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी नक्सलियों पर फायरिंग…
नई दिल्ली. चीन अपने लाइट कारोबार पर चोट होता देख तिलमिला गया है. तभी भारत में गाय के गोबर से 33 करोड़ दीये बनाने की घोषणा के बाद वीईबो जैसे चीन के ट्विटर पर गाय के गोबर लैंप की खूब चर्चा चल रही है. चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि गाय के गोबर से बनने वाले दीये से वायु प्रदूषण फैलेगा, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. चीन को इस बात की आशंका है कि इस प्रकार के भारतीय कार्यक्रम से उनका आयात प्रभावित होगा. हाल ही में राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस साल दिवाली से…
अबु धाबी. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में एक और सुपर ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. यह मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया. अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी डेविड वॉर्नर (33 गेंदों में नाबाद 47 रन) की आखिरी ओवर में 3 चौके की मदद से 6 विकेट पर 163 रन बना लिए. इस तरह मैच सुपर ओवर में चला गया. यहां केकेआर के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने धांसू बोलिंग करते हुए डेविड वॉर्नर और अब्दुल समद को…
भोपाल. मध्य प्रदेश होने जा रहा उपचुनाव बेहद अहम है और चुनाव प्रचार में इसका असर साफ दिख रहा है. बीजेपी और कांग्रेज में जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है. इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. श्री नाथ ने डबरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इमरती देवी को आइटम बता दिया. बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से भी कमलनाथ की शिकायत की है. मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र राजेश के लिए प्रचार करने पहुंचे…
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लड़ने के लिए उठाए जा रहे तमाम कदमों के बीच सरकार ने वैज्ञानिकों की एक समिति का गठन किया था, जिसका कहना है कि इस संक्रामक रोग पर फरवरी 2021 तक काबू पाए जाने के आसार हैं. समिति ने कम्यूटर मॉडल्स के आधार पर इसका अनुमान जताया और कहा कि देश में कोविड-19 के 1.6 करोड़ से अधिक केस नहीं होंगे. हालांकि समिति ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से भी इनकार नहीं किया है और इस बात पर जोर दिया है कि इससे बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों…
एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया जनसंपर्क अभियान अरविंद जायसवाल साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र संख्या -145 से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार शशीकांत कुमार शशी उर्फ अमर कुमार सिंह के द्वारा नामांकन किए जाने के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गई है। अलग-अलग दलों से उम्मीदवार मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा सनहा पूर्व तथा सनहा पश्चिम पंचायत के मतदाताओं से प्रत्याशी अमर कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया गया। जनसंपर्क…
कार्यकारिणी ने चंद्रनाथ बनर्जी को पद मुक्त किया एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की आज दिनांक 16 10 2020 को साकची मनोकामना मंदिर में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्यकारिणी समिति की मांग बैठक संपन्न हुई सदस्यों के द्वारा इस बैठक में यह रखा गया की लगातार अखबार के माध्यम से जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र पिछले कई दिनों से चल रहा है उसी के संदर्भ में सदस्यों के द्वारा यह मांग बैठक बुलाया गया इस बैठक के सभा पटल में सदस्यों के द्वारा रखा गया कि विगत दिनों में अखबार के माध्यम…
