Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा-पंजाब में जलाई जा रही पराली से लखनऊ में जहरीली हुई हवा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हरियाणा-पंजाब में जलाई जा रही पराली से लखनऊ में जहरीली हुई हवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली का असर अब लखनऊ में भी दिखने लगा है. पश्चिम से आ रही हवा ने यहां की हवा में भी जहर घोलना शुरू कर दिया है. दिल्ली और एनसीआर के बाद अब लखनऊ में भी प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि हुई है. पिछले लगभग एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गई है. यहां की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 249 माइक्रोग्राम तक पहुंच गई है.

    केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड की मानीटरिंग में सप्ताहभर पहले यानी 11 अक्तूबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी. उस दिन एक्यूआई 209 माइक्रोग्राम रिकार्ड की गई थी. लेकिन उसके बाद यह 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में पहुंच गई. यह स्थिति शुक्रवार तक बनी रही. लेकिन शनिवार को अचानक से इसमें वृद्धि हुई. आने वाले समय में और भी इसके और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पश्चिम से आ रही हवा का असर है. इसमें अभी और वृद्धि होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

    प्रदूषित शहरों में लखनऊ 18वें स्थान पर

    प्रदूषित शहरों में लखनऊ शुक्रवार को 18वें स्थान पर रहा. सबसे प्रदूषित शहर कुरुक्षेत्र रहा. यहां पर एक्यूआई 348 माइक्रोग्राम रिकार्ड किया गया है. दूसरे स्थान पर मुजफ्फनगर (341) व तीसरे स्थान पर ग्रेटर नोएडा (330) रहा. दिल्ली सहित गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, आगरा, बागपत शहर की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले दो घंटे तक मतदान शुरू नहीं हुआ तो स्थगित मानी जाएगी वोटिंग प्रक्रिया
    Next Article अंतरिक्ष में बेकार रूसी सैटेलाइट और निष्क्रिय चीनी रॉकेट के बीच संभावित टक्कर का खतरा टला

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.