नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी के नेताओं को जनता के मुद्दों के लिये संघर्ष करने को कहा है. साथ ही उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि लोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है. सोनिया गांधी ने अपनी अध्यक्षता में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक में पार्टी के नेताओं से अपील की है कि वे जनता के समक्ष मुद्दों को उठायें. बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया जी ने हर किसी से जनता…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के नए मामले पहले के मुकाबले कम हुए हैं, साथ में एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. इतना ही नहीं कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में भी अब काफी कमी आ चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 55,722 नए केस देखने को मिले हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 75,50,273 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य…
बलिया. बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि पुलिस उसे सुबह 10 बजे के आसपास अदालत में पेश कर रिमांड में ले सकती है. रिमांड पर लेने के बाद उसका बयान भी यहां दर्ज किया जाएगा. इस बीच धीरेंद्र सिंह के परिवार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. इसके साथ ही परिजनों ने धीरेन्द्र की जान को खतरा बताया है. गौरतलब है कि 15 अक्टूबर की दोपहर बाद बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन को…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियोंं की एकजुटता से बौखलायी इमरान सरकार अब विपक्षी पार्टियों के लोगों को निशाना बना रही है. रविवार को मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने बड़ी रैली का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ आई. अब रैली के एक दिन बाद ही सरकार का विपक्ष पर एक्शन तेज हो गया है. सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तानी मुस्लिम लीग की नेता मरियम शरीफ ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कराची की…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित एक ड्रग मामले में चल रही जांच के बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्राइड्स के भाई को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि करते हुए एनसीबी जोनल के निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि आरोपी सुशांत-रिया केस के ड्रग पेडलर्स के संपर्क में है. आरोपी का मामले से सीधा संबंध है और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है. एनसीबी को उनकी हिरासत दो दिनों के लिए मिली है. पिछले हफ्ते, बॉलीवुड-ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए धार्मा प्रोडक्शन…
असम और मिजोरम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने के बाद दोनों राज्यों की बार्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है. अधिकारियों ने रविवार को हालात की जानकारी देते हुए बताया कि मिजोरम के कोलासिब और असम के कछार जिले की सीमा से सटे इलाकों में अब स्थिति नियंत्रण में है. वहीं मिजोरम के गृह मंत्री ललचामलियाना ने कहा कि हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला सोमवार को दोनों राज्यों के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों राज्यों के…
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुये हैं. चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये पार्टी उम्मीदवार वोट की आस में गांव-गांव घूम रहे हैं. ऐसे में कई गांव ऐसे भी हैं, जहां प्रत्याशियों को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मंत्री और समस्तीपुर कल्याणपुर से विधायक महेश्वर हजारी को वोट मांगने के दौरान काफी फजीहत का सामना करना पड़ा. जनता के बीच जाकर मंत्रीजी वोट देने की अपील कर रहे थे. इस दौरान लोगों का गुस्सा भड़क उठा और वे मंत्री से उनके काम का…
मुंबई. रविवार देर रात मुबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गये आईपीएल मुकाबले में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए. जवाब में पंजाब की टीम भी 176 रन ही बना सकी. जिससे मैच टाई रहा. जीत और हार के फैसले के लिए सुपर ओवर कराए गए. लेकिन पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया. दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हरा दिया. मैच टाई होने के चलते सुपर ओवर में पहुंच गया. पहले सुपर ओवर में मुंबई को सिर्फ 6 रनों का लक्ष्य मिला. यहां भी ड्रामा देखने को मिला. मुंबई को…
पटना. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भारतीय जनता पार्टी नेताओं के उनकी पार्टी को ‘वोटकटवा’ कहे जाने पर दुख जताते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में भाजपा के लोग ऐसा बयान दे रहे हैं. पासवान ने रविवार को यहां कहा, ‘‘यह सुनकर मुझे बहुत दुख हो रहा है कि भाजपा के नेता उनकी पार्टी को वोटकटवा कह रहे हैं. भाजपा नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में ऐसे बयान दे रहे हैं. भाजपा नेता मेरे स्व. पिता रामविलास पासवान के साथ के संबंधों को…
रांचीः कर्ज में फंसी एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज को नये मालिक मिल गये हैं. लंदन के कालरॉक कैपिटल औऱ संयुक्त अरब अमीरात के निवेशक मुराली लाल जालान की कंसोर्टियम अब जेट एयरवेज पर नया मालिकाना हक होगा. जेट एयरवेज को कर्ज देने वाली क्रेडिटर्स कमिटी (सीओसी) इसकी मंजूरी दे दी है. व्यवसायी अशोक गाड़ोदिया के अनुसार, मुरारी लाल जालान 17 साल की उम्र में ही पिता गणेश जालान के साथ व्यापार में हाथ बंटाते थे. वर्ष 1986 में उन्होंने मुरारी जालान के साथ पार्टनरशिप में फोटो लैब की शुरुआत की थी. लैब शुरू करने के पहले दोनों पार्टनर ने जापान…
