Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग रेलवे साइडिंग में मालवाहक ट्रेन के एक वैगन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कटकमदाग थाना पुलिस, रेलवे पुलिस, सीआईएसएफ तथा एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

    जानकारी के अनुसार, बिहार से कोयला लेकर पहुंची मालवाहक ट्रेन की नियमित सुरक्षा जांच के दौरान कर्मचारियों की नजर एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। बोरे की जांच करने पर उसके अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में मृतक की जेब से कुछ नकद रुपये बरामद हुए हैं। वहीं, शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि, इन चोटों के कारण और मौत की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

    फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव मालगाड़ी के वैगन तक कैसे पहुंचा। रेलवे पुलिस, स्थानीय थाना, सीआईएसएफ और एनटीपीसी की टीम संयुक्त रूप से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद ही घटना का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी
    Next Article धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    Related Posts

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    September 1, 2026

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    September 1, 2026

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के 5 सितंबर मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- कानून व्यवस्था बनाएं रखेें

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत, 14 घायल

    अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही भारत की विकास दर

    एवरेस्ट के मसालों पर लगा बैन, एफएसएसएआई की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें क्या है पूरा मामला

    बिहार में न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का रास्ता साफ, पटना हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

    कई आपराधिक मामले दर्ज होना शहर-निकाले का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ का आदेश रद्द किया

    असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.