धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत
राष्ट्र संवाद संवादाता
धनबाद पूटकी स्थित BCCL की A-टाइप कॉलोनी में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मालकिन और उनकी नौकरानी की दर्दनाक मौत हो गई मृतकों की पहचान शोभा सिन्हा (50 वर्ष) और शांति देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही पूटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि BCCL की A-टाइप कॉलोनी में दो महिलाओं की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
वकार हुसैन-थाना प्रभारी- पूटकी।

