बेगूसराय में 8 अभ्यर्थियों का नामांकन प्रपत्र हुआ रद्द ■ 106 अभ्यर्थियों का बेगूसराय के सातो विधानसभा सीटो में नामांकन प्रपत्र की जांच करने के बाद पाया गया सही। ■ कौन – कौन विधानसभा की सीट से नामांकन प्रपत्र हुआ रद्द। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय विधानसभा की सीट से 20 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी का नामांकन प्रपत्र हुआ रद्द। मटिहानी विधानसभा सीट से कुल 15 अभ्यर्थियों में से 2 अभ्यर्थियों का नामांकन प्रपत्र जांच करने के बाद हुआ रद्द। तेधडा विधानसभा की सीट से 14 अभ्यर्थियों में से 14 अभ्यर्थियों का नामांकन प्रपत्र जांच होने के बाद पाया…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर की अपराध जगत की खबरें *मारपीट कर पॉकेट से रुपए निकाले* एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी में मारपीट कर पॉकेट से रुपए निकाल लेने का मामला दर्ज हुआ है. मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला परसुडीह के रहने वाले भीम यादव के बयान पर आशुतोष कुमार गौड़ और 15।20 अन्य अज्ञात के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है. *वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज* सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कु दादा में हुए सड़क हादसे में पुलिस ने पूजा पात्रो के बयान पर मामला दर्ज किया है. वह बागबेड़ा गांधीनगर की रहने वाली है . तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर…
रुद्रप्रयाग. वायु सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक ने शनिवार सुबह केदारनाथ में हेलीपैड में सुरक्षित लैंडिंग की. बताया जा रहा है कि बीते दिनों जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने केदारनाथ में हेलीपैड तैयार कर लिया था. इससे वहां पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने को भारी मशीनें पहुंचाई जानी हैं. वायु सेना की टीम ने इस हेलीपैड का निरीक्षण किया था. केदारनाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य अक्टूबर से प्रस्तावित हैं. इसके लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं. पिछले दिनों मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और डीडीएमए को दस दिन के भीतर हेलीपैड…
दुमका. झारखंड के दुमका में शुक्रवार को 12 वर्षीय आदिवासी छात्रा की कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. सोरेन ने ट्वीट कर इस मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव को सख्त कार्रवाई करने और इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को देने का निर्देश दिया है. घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए दुमका के पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने बताया कि जिले…
जमशेदपुर। आज शहर की तीसरी और टाटा स्टील कर्मी के रूप में दूसरी महिला ने कन्सोलवेंट प्लाज्मा डोनर के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया। टाटा स्टील में कार्यरत अंजलि ने कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के एक नियत अंतराल के बाद आज यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। इस अवसर पर उनका उत्साह बढाने के लिए जिला प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी सुश्री स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक श्री संजय चौधरी, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय…
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिये महागठबंधन में शामिल दलों ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसको लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष व अलायंस के नेता तेजस्वी यादव ने प्रण हमारा संकल्प बदलाव का टैग लाइन के साथ घोषणापत्र की मुख्य बातें मीडिया से साझा कीं. इस मौके पर तेजस्वी ने बिहारवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पहला दिन है और आज हम लोग कलश का स्थापना कर संकल्प लेते हैं. हमने भी अपने घर में कलश की स्थापना की है और संकल्प लिया है. प्रण हमारा संकल्प बदलाव का ये…
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है. प्रियंका ने इन दो फोटो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे लिखा है. फोटो में राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है- “द व्हाइट टाइगर में मैं पिंकी का किरदार निभा रही हूं. यह अमेरिका की एक अप्रवासी की कहानी है. वह अपने पति के साथ भारत में है, जो बिजनेस के लिए घूम रहा है. और…
* देवी दुर्गा के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रि में पूजा-अर्चना की जाती है. * प्रथम स्वरूप- देवी शैलपुत्री हैं, जिनकी नवरात्रि के पहले दिन पूजा-अर्चना की जाती है. * पर्वतराज हिमालय पुत्री स्वरूप होने के कारण इन्हें माता शैलपुत्री पुकारा जाता है. * वृषभ-स्थिता माता शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल-पुष्प सुशोभित है. * ओम देवी शैलपुत्री्यै नम: …मंत्र के साथ देवी को प्रिय चमेली का फूल अर्पित करें, देवी जीवन के अंधकार को दूर कर जीवन में सफलता के लिए प्रकाश प्रदान करेंगी. * मन के कारक चन्द्रदेव की प्रसन्नता और मानसिक शांति…
जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में 59 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी दे दी है. प्रदेश के 17 जिलों की ग्राम पंचायतों में इन 59 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों गठन किया गया है. इनसे करीब 30 हजार किसान जुड़े हैं. ग्रामीण लंबे समय से इनकी मांग कर रहे थे. नई सहकारी समितियों के गठन से इन इलाकों के किसानों को लाभ होगा. सहकारिता रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल बताया कि इनमें से प्रतापगढ़ जिले में 8 और बांसवाड़ा एवं जयपुर जिले में 7-7 सहकारी समितियों का गठन किया गया है. वहीं चूरू में 6,…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य को बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा द्वारा ड्रग्स की जांच में आरोपी के रूप में नामित किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बीजेपी ड्रग लिंक की जांच की मांग की. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति ने शुक्रवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बॉलीवुड और बीजेपी ड्रग संबंधों की जांच के लिए आग्रह किया. एमपीसीसी के प्रवक्ता सचिन सावंत ने देशमुख से मुलाकात की और यह मांग की. सावंत ने कहा कि यह एक गंभीर…
