Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम गहलोत ने दी राजस्थान में 59 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी
    Headlines

    सीएम गहलोत ने दी राजस्थान में 59 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में 59 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी दे दी है. प्रदेश के 17 जिलों की ग्राम पंचायतों में इन 59 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों गठन किया गया है. इनसे करीब 30 हजार किसान जुड़े हैं. ग्रामीण लंबे समय से इनकी मांग कर रहे थे. नई सहकारी समितियों के गठन से इन इलाकों के किसानों को लाभ होगा.

    सहकारिता रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल बताया कि इनमें से प्रतापगढ़ जिले में 8 और बांसवाड़ा एवं जयपुर जिले में 7-7 सहकारी समितियों का गठन किया गया है. वहीं चूरू में 6, टोंक में 5, सिरोही एवं बूंदी में 4-4 समितियां गठित की गई हैं. इनके अलावा बाड़मेर, राजसमंद, नागौर में 3-3 समितियों का गठन किया गया है. जबकि बीकानेर और चितौडगढ़ में 2-2 तथा सीकर, जालोर, अजमेर, अलवर व झुंझुनूं में 1-1 नई समिति का गठन किया गया है.

    सहकारिता रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ग्राम सेवा सहकारी समिति हो इसके लिए सहकारिता विभाग द्वारा लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. ग्राम सेवा सहकारी समितियों के बन जाने से ग्राम पंचायत स्तर पर सहकारिता के ढांचे का विस्तार होगा. इन नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन से किसानों को उनकी ग्राम पंचायत में ही ऋण सुविधा, खाद बीज और ई-मित्र जैसी सुविधाएं मिलेगी.

    सहकारिता रजिस्ट्रार के अनुसार सहकारी समतियों के गठन से जहां आम लोगों को सहकारी समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों का फायदा मिलेगा. वहीं सहकारिता समिति से जुड़े सदस्य किसानों को समिति द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा. प्रदेश में वर्तमान में साढ़े 6 हजार से ज्यादा ग्राम सेवा सहकारी समितियां हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleड्रग्स केस में अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ जांच करे एनसीबी: अनिल देशमुख
    Next Article जीवन के अंधकार में प्रकाश प्रदान करती है देवी शैलपुत्री…

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.