नई दिल्ली . शारजाह के मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 13वें सीजन का 31वां मुकाबला जैसे ही शुरू हुआ, वैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. ये मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ था, जिसमें विराट कोहली ने मैचों के मामले में आरसीबी के लिए दोहरा शतक जड़ दिया. इस मौके पर विराट कोहली ने बयान भी दिया और कहा कि उनके लिए ये किसी सम्मान से कम नहीं है. दरअसल, विराट कोहली आइपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पंजाब के खिलाफ अपने…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन (एआईआरएफ) की स्टैंडिग कमेटी की बैठक में बोनस के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर 21 अक्टूबर तक बोनस का ऐलान नहीं किया गया तो 22 अक्टूबर को रेल का चक्का जाम किया जाएगा. इसके अलावा 20 अक्टूबर को देश भर में बोनस दिवस मनाते हुए धरना – प्रदर्शन किया जाएगा. पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आज शुक्रवार 16 अक्टूबर को एआईआरएफ की स्टैडिंग कमेटी की बैठक में बोनस, निजीकरण, निगमीकरण, पुरानी पेंशन की बहाली, डीए, नाइट ड्यूटी एलाउंस, एक्ट अप्रैंटिस के समायोजन, सैल्यूट और मान्यता के…
नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित हुई नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. नीट परीक्षा का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. अभ्यर्थी ntaneet.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है. बता दें कि नीट की परीक्षा देशभर में 13 सितंबर को आयोजित हुई थी. कोरोना संक्रमित और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अक्तूबर को हुआ था. जिन अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा…
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर, भोपाल के समस्त स्टेशनों, कार्यस्थलों, गैंगचालों, रेलवे कॉलोनियों, वर्कशॉप में रेलकर्मचारियों को बोनस, रेलों के निजीकरण, एनपीएस के प्रति जागरूकता के तहत बोनस अधिकार पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया गया. बोनस अधिकार पखवाड़ा के समापन अवसर पर पमरे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने केंद्र सरकार को ललकारते हुए कहा कि बोनस रेल कर्मचारियों का हक और अधिकार है और हम सरकार से इसे हर हाल में लेकर ही रहेंगे. आज कोटा रेलवे स्टेशन के समक्ष हुये आमसभा को…
पटना. बिहार चुनाव में बीजेपी केंद्र में अपनी सहयोगी एलजेपी का जमकर विरोध कर रही है. आज बीजेपी ने तो एलजेपी को वोट कटवा तक कह दिया. पार्टी ने कहा कि एलजेपी नेता चुनाव प्रचार में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर भ्रम की राजनीति कर रहे हैं. अब इसी को लेकर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान हूं. मुझे उनकी तस्वीर की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, मैं तो प्रधानमंत्री का हनुमान हूं. वे मेरे दिल में बसते हैं. मैं दिल चीर कर दिखा सकता हूं मुझे उनकी…
कोलकाता. कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के उस फैसले पर सुनवाई की, जिसमें उसने दुर्गा पूजा पंडाल पर 50 हजार रुपये का अनुदान देने का फैसला किया था. कोर्ट ने आदेश दिया है कि दुर्गा पूजा आयोजकों को दिए जाने वाले फंड 50,000 का 75 प्रतिशत कोरोना के उपकरण खरीदने में इस्तेमाल किया जाए और 25 फीसदी लोगों और पुलिस के बीच बंधन को मजबूत बनाने पर खर्च किया जाए. न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी और अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि राज्य द्वारा दुर्गा पूजा समितियों को दिए गए धन का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं…
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने आईएएस अफसरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट भेजने के लिए जो प्रारूप तैयार किया था, उसके तहत राज्य काम नहीं कर रहे हैं. अनेक राज्यों ने आईएएस अफसरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट भेजने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. इतना ही नहीं, नए प्रारूप में रिपोर्ट भेजने से अधिकांश राज्य बचते हुए नजर आए. इसके चलते संबंधित अधिकारियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं हो सकी. भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को अब दोबारा से सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को वह पत्र भेजना पड़ा है, जिसमें आईएएस अधिकारियों के खिलाफ होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई…
बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बैतूल रेलवे स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस से एक युवक कट गया, उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को मौके से उसका सिर नहीं मिला. उधर, यहां से 1300 किमी दूर बेंगलुरु में ट्रेन के इंजन में फंसा हुआ सिर धुलाई- सफाई के दौरान मिला. बेंगलुरु से पुलिस कटे हुए सिर का फोटो लेकर बैतूल पहुंची और घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की. युवक के स्वजनों ने फोटो देखकर उसकी शिनाख्त रवि मरकाम के रूप में की. युवक के परिवार की…
नई दिल्ली. घरेलू रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) की होम डिलिवरी से जुड़े नियमों में एक नवंबर से बड़ा बदलाव होने वाला है. दरअसल, एक नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलिवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) अनिवार्य हो जाएगा. आईओसीएल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य यह है कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे. इसे सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. इस नई व्यवस्था के तहत एलपीजी उपभोक्ता को गैस की बुकिंग के बाद एक ओटीपी प्राप्त होगा. इसके बाद जब डिलिवरी ब्वॉय आपके घर…
काबुल. अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. ये झटके हिंदू कुश इलाके में दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 5.2 रही. नेशनल सेंटर ऑफ़ सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी. भूकंप आने की वजह पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप के आने की संभावना बढ़ जाती है. यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर ही भूकंप की तरंगें पैदा करती हैं, जो भूमि को हिलाकर या अलग करके प्रकट होती है. भूकंप की आने की यह मुख्य वजह होती है. भूकंप का…
