Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोहली ने आरसीबी के लिए लगाया मैचों का दोहरा शतक
    Headlines खेल

    कोहली ने आरसीबी के लिए लगाया मैचों का दोहरा शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली . शारजाह के मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 13वें सीजन का 31वां मुकाबला जैसे ही शुरू हुआ, वैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. ये मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ था, जिसमें विराट कोहली ने मैचों के मामले में आरसीबी के लिए दोहरा शतक जड़ दिया. इस मौके पर विराट कोहली ने बयान भी दिया और कहा कि उनके लिए ये किसी सम्मान से कम नहीं है.

    दरअसल, विराट कोहली आइपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पंजाब के खिलाफ अपने 185वें मैच में मैदान पर उतरे थे. इसी के साथ वे आरसीबी के लिए 200वें मैच में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. अब आप सोच रहे होंगे कि जब आरसीबी के लिए उन्होंने 185 मैच आइपीएल में खेले हैं तो फिर 200 मैच कैसे हो गए? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत नहीं हैं, लेकिन उन्होंने गुरूवार 15 अक्टूबर को आरसीबी के लिए 200वां मैच खेला.

    जी हां, विराट कोहली ने 15 मैच आरसीबी के लिए चैंपियंस लीग टी20 में खेले हैं. इस तरह वे बैंगलोर की टीम के लिए 200 मैच में उतरने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने इतने मैच आरसीबी के लिए नहीं खेले हैं. वहीं, इस खास मौके पर टॉस के दौरान उनसे पूछा गया कि आप इस खास उपलब्धि को हासिल करने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए इसके काफी मायने हैं.

    आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा, मेरे लिए आरसीबी के काफी मायने हैं, मेरे इस इमोशन को बहुत लोग नहीं समझ सकते. टीम के लिए 200 मैच अद्भुत बात है. मैंने 2008 में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है. उन्होंने मुझे बनाए रखा और मैं उनके साथ बना रहा. बता दें, विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अभी तक आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे की सबसे बड़ी फेडरेशन एआईआरएफ का ऐलान, बोनस नहीं तो 22 को देश भर में ट्रेन का पहिया होगा जाम
    Next Article सवाई माधोपुर सैक्स स्केंडल 8वां आरोपी भी पहुंचा जेल, कांग्रेस नेत्री रिमांड पर

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.