नई दिल्ली. चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच केन्द्र सरकार ने रेफ्रिजेरेटर, टेलीविजन सेट और टायर्स के बाद अब एयर कंडीशनर के आयात पर भी रोक लगाते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि सरकार ने ऐसा गैर-आवश्यक सामान के आयात में कमी लाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया है. विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है. इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया…
Author: Devanand Singh
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में गुरुवार शाम सेना के दो काफिलों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में कम से कम 21 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुआ. सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले के रज्माक इलाके के पास एक तेल एवं गैस कंपनी के वाहनों के काफिले को निशाना बनाया. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, मारे गए सैनिकों की संख्या बढऩे की आशंका है, क्योंकि ज्यादातर सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जनसंपर्क ने घटना की…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है जो इसके संक्रमण में आ रही कमी का साफ संकेत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों में एक्टिव केस 11 प्रतिशत से भी कम हैं. शुक्रवार सुबह जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब घटकर 804528 रह गई है जो देश के कुल कोरोना मामलों का 10.91 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 63371 नए…
जयपुर. राजस्थान के खिलाडिय़ों के लिये राज्य का खेल विभाग अगले एक साल में 100 नई खेल अकादमियों की शुरुआत करेगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है. पे एंड प्ले स्कीम के तहत इन खेल अकादमियों में प्रदेश के खिलाडियों को बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जा सकेगा. इसकी प्लानिंग कर ली गई है. खेल मंत्री अशोक चांदना ने पे एंड प्ले स्कीम की समीक्षा बैठक के बाद विभाग के इस प्रपोजल को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू करने के लिये आश्वस्त किया है. खेल विभाग ने 100 खेलों की अकादमियों का लक्ष्य तय किया है. चांदना ने कहा कि…
पटना. बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया है. गुरुवार देर रात में उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें कोविड-19 का संक्रमण हुआ था और वे करीब एक हफ्ते से पटना एम्स में भर्ती थे. बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी और हाल में सांस की तकलीक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा…
बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित दुर्जनपुर बैरिया में सरकारी कोटे की दुकान को लेकर हुए विवाद में एसडीएम और सीओ के सामने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त निर्णय लेते हुये घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम, सीओ सहित सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले जिसमें कई लोग घायल हो गए. बलिया के इस मामले का तत्काल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम, सीओ सहित सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया…
नई दिल्ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने स्पष्ट किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में वह अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले की जांच जारी है. सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने गुरुवार को यूनीवार्ता को बताया कि मीडिया के कुछ हिस्सों में यह खबर प्रकाशित और प्रसारित हो रही है कि सीबीआई सुशांत मामले की जांच में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है और जल्द ही इसकी जांच बंद हो जायेगी. गौड़ ने कहा कि मीडिया की ये खबरें निराधार एवं कोरी अफवाह है और जांच फिलहाल जारी है. गौरतलब…
शारजाह. कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 61) और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल रॉयल (53) के शानदार अर्धशतकों से आसान जीत की तरफ बढ़ रही किंग्स इलेवन पंजाब ने अंतिम ओवरों में लड़खड़ाहट दिखाई लेकिन आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन के छक्के से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ विकेट से हराकर आईपीएल-13 में गुरूवार को दूसरी जीत हासिल कर अपनी उम्मीदों को कायम रखा. पंजाब का सात मैचों के बाद गेल को शारजाह के छोटे मैदान में उतारने का फैसला काम कर गया जबकि विराट अपने धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को देर से उतारना भारी पड़ गया. मैच में यही सबसे बड़ा…
हैदराबाद. बंगाल की खाड़ी में बने हवा के कम दबाव से हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में आसमान से कहर बरपा. पांच दिन से तेलुगु भाषी राज्यों में भारी बारिश से राज्य में अब तक 32 लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो चुकी है. अभी 11 लोग लापता हैं. बचाव राहत कार्य में एनडीआरएफ के 40 दल और स्थानीय पुलिस लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से फोन पर भारी बारिश की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि अब तक शहर हैदराबाद में…
नई दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के इस दावे को खारिज कर दिया कि नई दिल्ली ने दोनों देशों के बीच बातचीत की इच्छा का संकेत देते हुए इस्लामाबाद को संदेश भेजा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कथित संदेश के संबंध में, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी तरफ से ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा गया. वह एक मीडिया ब्रीफिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ द्वारा द वायर समाचार वेबसाइट को दिये गये साक्षात्कार के संबंध में पूछे गये प्रश्नों…
