दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत,तीन घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबी पुल के समीप हुई घटना तरैया का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक बेगूसराय। बेगूसराय/अजय शास्त्री:- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबी पुल के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।वहीं, इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तरैया गांव के रहने वाले 38 वर्षीय मो. आजाद के रूप में की जा रही है।…
Author: Devanand Singh
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कोरोना संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर सार्वजनिक कार्यक्रम, उद्घाटन-शिलान्यास नहीं करने की अपील की गई समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में आज एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया। बैठक में कोरोना संक्रमण के संभाव्य प्रसार के रोकथाम के मद्देनजर किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम, शिलान्यास-उद्घाटन नहीं करने की अपील की गई । एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण पर रोकथाम लगाने हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है, ऐसे में सभी…
जिले के सभी सातों सीट पर होगी महागठबंधन की शानदार जीत:तनवीर हसन कहा दरका हुआ है एनडीए गठबंधन एनडीए का घटक दल लोजपा सभी जगह जदयू के खिलाफ खड़ा किया है उम्मीदवार बेगूसराय /अजय शास्त्री:- ।बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जिले के सभी सातों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की शानदार जीत होगी।महागठबंधन के सामने एनडीए कहीं नहीं टिकेगा।ये बातें राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी डॉ. तनवीर हसन ने गुरुवार को शहर के सायोनारा होटल में हुए प्रेसवार्ता में कहीं।उन्होंने कहा बिहार में मुख्य रूप से दो गठबंधन चुनाव में आमने-सामने है।एक महागठबंधन तो दूसरा एनडीए।उन्होंने कहा…
झारखंड में बढ़े दुष्कर्म के मामलों पर भाजपा ने राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी ? ● झारखंड में दुष्कर्म के वारदातों पर उच्च न्यायालय गंभीर, लेकिन सरकार बेपरवाह : कुणाल षड़ंगी ● स्टेन स्वामी जैसे अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों के लिए मुख्यमंत्री को होता है दर्द, दुष्कर्म पीड़िताओं के दर्द पर असंवेदनशील : कुणाल षड़ंगी झारखंड में बीते दस महीनों के अंतर्गत दुष्कर्म के वारदातों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को घोर निंदनीय और चिंता का विषय बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर जबरदस्त जुबानी हमला…
लॉकडाउन काल को पीछे छोड़ जिला परिवहन विभाग की गाड़ी दौड़ने लगी पटरी पर वाहनों की बिक्री के साथ पंजीकरण का आंकड़ा भी लगा है रफ्तार पकड़ने राजस्व वृद्धि दर में लगातार इजाफा दर्ज पहले की अपेक्षा 25 से 30 फ़ीसदी पंजीकरण अब भी कम कोरोना काल के लॉकडाउन ने देश दुनिया की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है . कोई भी विभाग इससे अछूता नहीं है. राज्य को सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला परिवहन विभाग की स्थिति भी फिसड्डी थी. लेकिन कोरोना कॉल के 7 माह बाद एक बार फिर से अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है.…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोलाहन प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज कहा कि nh33 की बदहाली पर भाजपा की घड़ियाली आंसुओं को जनता समझ रही है इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की श्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है जब केंद्र और राज्य में दोनों जगह इनका शासन था और कांग्रेस पार्टी ने nh-33 की बदहाली को लेकर जोरदार आंदोलन चलाया था इस सड़क का नामकरण भी हड्डी तोड़ रोड के नाम से किया गया था यहां तक कि हमारे पार्टी के सांसद श्री राज बब्बर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए…
रक्त का एक-एक बूंद लोगों को नई जिंदगी दे सकता है रक्तदान करना पुण्य कार्य:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के समय हमारे और आपके द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों को नई जिंदगी दे सकता है। वर्तमान समय में रक्तदाताओं द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत ही सराहनीय है। महामारी के समय रक्तदान का महत्व बहुत बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग सहित स्वस्थ लोगों से रक्तदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे द्वारा दान दिए गए रक्त का एक-एक बूंद किसी को नया जीवन दे सकता है। उक्त बातें…
◆ महागठबंधन से मटिहानी के माकपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने आज बिना नामांकन अपना किए ही वापस लौटे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के माकपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह लगभग 2:30 बजे दिन में नामांकन करने के लिए प्रवेश किए थे और वो मटिहानी के सदर डीसीएलआर कार्यालय के बाहर प्रतिकक्षालय में कुर्सी पर बैठ गए ।उसके बाद उनके सथ में आए एक समर्थक ने नामांकन के कॉपी को बाहर से फोटो स्टेट कराने के लिए गये वो लगभग आधे घंटे से अधिक समय बिताकर जब वहां पहुंचे तब तक समय 3:05 हो गया था ।उसके बाद मटिहानी विधानसभा…
◆ वहीं भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार ने नामांकन करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सूबे बिहार का का विकाश नीतीश और सुशील मोदी के नेतृत्व में निरंतर हो रहा है। आज बेगूसराय में बिजली 18 से 22 घंटे तक मिल रही है। स्वास्थ्य और चमचमाती हुई सड़कें सभी हमारे नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में विकास का विकास हो रहा है । जो बेगूसराय जिला के युवाओं का सपना है ।उसके सपनों पर खड़ा उतरकर बेगूसराय क्षेत्र की जनता की सेवा उनका सेवक बनकर करेगें।इनके नामांकन में भाजपा के जिला अध्यक्ष राज…
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अगर मतदाताओं ने मुझे चुना तो मैं सरकार से समान काम के समान वेतन की लड़ाई लड़ लूंगा :संजय कुमार मिश्र महागठबंधन प्रत्याशी बेगूसराय/ अजय शास्त्री – दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता के नाम अपील में संजय कुमार मिस्र (वरीय अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, मधुबनी) दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र काँग्रेस महागठबंधन का प्रत्याशी है। उनका कहना है कि मिथिलांचल के मूलभूत समस्याओं की तरफ आप सभी मतदाताओं का ध्यान आकृष्ट करवाना चाहता हूँ। बेरोजगार स्नातक, शिक्षा व्यवस्था, प्राथमिक शिक्षा से महाविद्यालय स्तर तक शिक्षक एवं प्रोफसरों की घोर कमी, मदरसा एवं संस्कृत शिक्षकों की देयनीय स्थिति, नियोजित…
