Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन काल को पीछे छोड़ जिला परिवहन विभाग की गाड़ी दौड़ने लगी पटरी पर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार

    लॉकडाउन काल को पीछे छोड़ जिला परिवहन विभाग की गाड़ी दौड़ने लगी पटरी पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लॉकडाउन काल को पीछे छोड़ जिला परिवहन विभाग की गाड़ी दौड़ने लगी पटरी पर
    वाहनों की बिक्री के साथ पंजीकरण का आंकड़ा भी लगा है रफ्तार पकड़ने
    राजस्व वृद्धि दर में लगातार इजाफा दर्ज
    पहले की अपेक्षा 25 से 30 फ़ीसदी पंजीकरण अब भी कम
    कोरोना काल के लॉकडाउन ने देश दुनिया की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है . कोई भी विभाग इससे अछूता नहीं है. राज्य को सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला परिवहन विभाग की स्थिति भी फिसड्डी थी. लेकिन कोरोना कॉल के 7 माह बाद एक बार फिर से अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन बताते हैं कि कोरोना संक्रमण को लेकर हुए लॉकडाउन के दौरान वाहनों की बिक्री पर भी जैसे ताले लग गए थे. जिला परिवहन कार्यालय का काम भी ठप था. स्वाभाविक रूप से राजस्व को भारी हानि पहुंची . लेकिन जैसे-जैसे अनलॉक का चौथा चरण पूरा हुआ वाहनों की बिक्री शुरू हुई और इसमें इजाफा होने लगा और इसने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी. जिला परिवहन कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण का काम भी धीरे धीरे ही सही गति पकड़ रहा है. पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन ने बताया कि लॉकडाउन में अन्य विभागों की तरह जिला परिवहन विभाग का राजस्व रिकवरी रेट काफी नीचे आ गया था. या यूं कहा जाए की पंजीकरण का स्तर जीरो पर पहुंच गया था. लेकिन लॉकडाउन के पांचवें चरण में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई और रिकवरी रेट तेजी से बढ़ने लगा. लेकिन वर्तमान में वाहनों की बिक्री में 25 से 30 फ़ीसदी की गिरावट बरकरार है. हालांकि उम्मीद है कि इसे दुर्गा पूजा तक बराबर कर लिया जाएगा . श्री रंजन ने बताया कि जिला परिवहन विभाग के राजस्व में आई गिरावट का स्तर थमने के बाद से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटने लगी है . हमने कठिनाई के दौर को पीछे छोड़ दिया है . उन्होंने बताया की व्यस्तता की वजह से वाहनों की रजिस्ट्री का आंकड़ा देना थोड़ा कठिन है , लेकिन इतना तो तय है कि इसमें धीरे-धीरे ही सही लेकिन इजाफा हो रहा है राजस्व की उगाही में भी बढ़ोतरी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनएच की दुर्दशा के लिए रघुवर सरकार जिम्मेदार :राकेश तिवारी
    Next Article झारखंड में बढ़े दुष्कर्म के मामलों पर भाजपा ने राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी ?

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.