Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय के सभी सीटों पर होगी महागठबंधन की शानदार जीत:तनवीर हसन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय राजनीति

    बेगूसराय के सभी सीटों पर होगी महागठबंधन की शानदार जीत:तनवीर हसन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के सभी सातों सीट पर होगी महागठबंधन की शानदार जीत:तनवीर हसन
    कहा दरका हुआ है एनडीए गठबंधन
    एनडीए का घटक दल लोजपा सभी जगह जदयू के खिलाफ खड़ा किया है उम्मीदवार
    बेगूसराय /अजय शास्त्री:-
    ।बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जिले के सभी सातों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की शानदार जीत होगी।महागठबंधन के सामने एनडीए कहीं नहीं टिकेगा।ये बातें राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी डॉ. तनवीर हसन ने गुरुवार को शहर के सायोनारा होटल में हुए प्रेसवार्ता में कहीं।उन्होंने कहा बिहार में मुख्य रूप से दो गठबंधन चुनाव में आमने-सामने है।एक महागठबंधन तो दूसरा एनडीए।उन्होंने कहा एनडीए दरका हुआ है।जबकि महागठबंधन वैचारिक आधार पर बना है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एनडीए का घटक दल लोजपा ने सभी जगहों पर जदयू के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।वहीं,महागठबंधन ने आपसी तालमेल के आधार पर उम्मीदवार दिए हैं।गठबंधन में शामिल राजद,कांग्रेस,वामदल एकजुट होकर बिहार में बदलाव के लिएसाथ हैं।डॉ. तनवीर ने कहा महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है।तेजस्वी यादव की सरकार बनते ही10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी।इसकी घोषणा हो गई है।वहीं,सभी नियोजित शिक्षकों को स्थायी किया जाएगा।कहा नीतीश कुमार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई काम नहीं किया।रिक्त पड़े पदों पर भी बहाली नहीं कि।लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी कह रहे हैं नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने नहीं देंगे।सात निश्चय योजना भी महागठबंधन की योजना थी।जिसे नीतीश कुमार अपना बता रहे हैं।कहा नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली।जनता सब हिसाब कर देगी।बखरी विधायक उपेंद्र पासवान ने कहा महागठबंधन में सब एकजुट हैं।इस बार जिले के सभी सातों सीट पर महागठबंधन की जीत होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़े दुष्कर्म के मामलों पर भाजपा ने राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी ?
    Next Article एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.