Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्र सरकार ने दिया चीन को एक और झटका: लगाया एसी के आयात पर प्रतिबंध
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    केन्द्र सरकार ने दिया चीन को एक और झटका: लगाया एसी के आयात पर प्रतिबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच केन्द्र सरकार ने रेफ्रिजेरेटर, टेलीविजन सेट और टायर्स के बाद अब एयर कंडीशनर के आयात पर भी रोक लगाते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

    बताया जा रहा है कि सरकार ने ऐसा गैर-आवश्यक सामान के आयात में कमी लाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया है. विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है. इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया है.

    इसके साथ ही एयर कंडीशनर भी टायर, टीवी सेट और अगरबत्ती जैसे उत्पादों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके आयात पर प्रतिबंध लगा हुआ है. एसी की पहचान घरेलू विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संभावित वस्तुओं के रूप में की गई है, क्योंकि इसका बड़ी मात्रा में आयात किया जाता है. इसका घरेलू बाजार 5-6 बिलियन डॉलर का है. अलग-अलग, सेगमेंट के आधार पर, 85-100 प्रतिशत पुर्जों का आयात किया जाता है. इसका बाजार लगभग 2 बिलियन डॉलर का है.

    महिंद्रा ग्रुप के पवन गोयनका के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के समूह द्वारा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के लिए तैयार की गई योजना के हिस्से के रूप में, थाईलैंड के साथ व्यापार समझौते पर दोबारा काम करने और शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था. आयात प्रतिबंध को लागू करना उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत भारत को विनिर्माण केंद्र के हब में बदलने पर जोर दिया जाएगा.

    वहीं भारत से अब अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का निर्यात किया जा सकेगा. कोरोना महामारी में भारत सहित पूरी दुनिया में हैंड सैनिटाइजर की मांग में बहुत इजाफा देखने को मिला है. वहीं भारतीय सैनिटाइजर कंपनियां अपने उत्पाद को दुनिया के बाजार में बेचना चाहती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में दो आतंकी हमलों में 21 सैनिकों की मौत, नये उग्रवादी संगठन ने ली जिम्मेदारी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद बिहार

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.