Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में दो आतंकी हमलों में 21 सैनिकों की मौत, नये उग्रवादी संगठन ने ली जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में दो आतंकी हमलों में 21 सैनिकों की मौत, नये उग्रवादी संगठन ने ली जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान में गुरुवार शाम सेना के दो काफिलों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में कम से कम 21 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुआ.

    सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले के रज्माक इलाके के पास एक तेल एवं गैस कंपनी के वाहनों के काफिले को निशाना बनाया. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, मारे गए सैनिकों की संख्या बढऩे की आशंका है, क्योंकि ज्यादातर सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं.

    पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जनसंपर्क ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के दौरान गोलीबारी में आतंकवादियों को भी क्षति पहुंची है. इस हमले में फ्रंटियर कोर के सात सैनिक और सात निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. ग्वादर में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बलूचिस्तान-हब-कराची तटीय राजमार्ग पर ओरमारा के निकट पहाड़ों से काफिले पर हमला किया. घटना के दौरान दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हुई. यह काफिला ग्वादर से कराची लौट रहा था.

    उन्होंने बताया कि इस हमले को साजिश रचकर अंजाम दिया गया है और आतंकवादियों को पहले से ही काफिले के कराची जाने की जानकारी थी. आतंकवादी काफिले की प्रतीक्षा कर रहे थे. एफसी के अन्य कर्मी काफिले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सफल रहे.

    उत्तरी वजीरिस्तान कभी आतंकवादियों का गढ़ था, लेकिन सुरक्षा बलों ने कई अभियानों में अधिकतर आतंकियों को समाप्त कर दिया. ऐसा माना जाता है कि बचे हुए आतंकवादी अफगानिस्तान भाग गए और अब वापस आकर हमले शुरू किए. इस क्षेत्र में सेना ने आतंकियों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू किया है.

    पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून के अनुसार शुरू में हमले का दावा बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने किया, लेकिन बाद में एक नए उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली. दो खुफिया अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी के सात कर्मचारी मारे गए, साथ ही काफिले की सुरक्षा कर रही पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के आठ सदस्यों की भी जान चली गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हमलावारों की धड़पकड़ में जुटी है. वहीं पाकिस्तानी सरकार ने घटना को निंदनीय बताया है.

    बीते पांच महीने में पाकिस्तानी सैनिकों के काफिले पर यह चौथा हमला है. अब तक कुल मिलाकर इन हमलों में 50 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं. ग्वादर का हमला तो सरकार और सैनिकों के लिए चिंता का बड़ा कारण है. क्योंकि यहां पाकिस्तान और चीन मिलकर पोर्ट बना रहे हैं. यह इलाका बलूचिस्तान और नॉर्थ वजीरिस्तान की सीमा पर है.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ जनरल बाजवा से फोन पर बातचीत की. पीएम ने उनसे घटना का ब्योरा लिया. सैनिकों की दो कंपनियां मौके पर रवाना की गई हैं. बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर पिछले महीनों में कई हमले हुए हैं, लेकिन खैबर और वजीरिस्तान में इस तरह के हमले नई बात हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों में दर्ज की जा रही गिरावट, 24 घंटे में आये 63371 नए मामले
    Next Article केन्द्र सरकार ने दिया चीन को एक और झटका: लगाया एसी के आयात पर प्रतिबंध

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.