Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में दर्ज की जा रही गिरावट, 24 घंटे में आये 63371 नए मामले
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में दर्ज की जा रही गिरावट, 24 घंटे में आये 63371 नए मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है जो इसके संक्रमण में आ रही कमी का साफ संकेत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों में एक्टिव केस 11 प्रतिशत से भी कम हैं. शुक्रवार सुबह जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब घटकर 804528 रह गई है जो देश के कुल कोरोना मामलों का 10.91 प्रतिशत है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 63371 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 7370468 हो गया है.

    हालांकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 70338 लोग ठीक हुए हैं और अबतक इस जानलेवा वायरस से पूरे देश में 6453779 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब कोरोना वायरस से रिकवरी की दर बढ़कर 87.56 प्रतिशत हो गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 895 लोगों की जान गई है. अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 112161 लोगों की जान ले चुका है.

    कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, गुरुवार को देशभर में 10.28 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं. देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9.22 करोड़ को पार कर चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में खिलाडिय़ों के लिये शुरू की जायेंगी 100 नई खेल अकादमियां
    Next Article पाकिस्तान में दो आतंकी हमलों में 21 सैनिकों की मौत, नये उग्रवादी संगठन ने ली जिम्मेदारी

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.