Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना : बारिश का कहर, राज्य में अब तक 32 की मौत,11 लापता
    Breaking News Headlines

    तेलंगाना : बारिश का कहर, राज्य में अब तक 32 की मौत,11 लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. बंगाल की खाड़ी में बने हवा के कम दबाव से हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में आसमान से कहर बरपा. पांच दिन से तेलुगु भाषी राज्यों में भारी बारिश से राज्य में अब तक 32 लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो चुकी है. अभी 11 लोग लापता हैं. बचाव राहत कार्य में एनडीआरएफ के 40 दल और स्थानीय पुलिस लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से फोन पर भारी बारिश की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि अब तक शहर हैदराबाद में बारिश और जलभराव जनित हादसोें में 25 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा महबूबनगर जिले में सात लोगों की मौत हुई है. अभी भी हैदराबाद शहर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में 11 लोग लापता होने की खबर है. कल देर रात चंद्रायणगुट्टा के मोहम्मद नगर में दो मकानों पर दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हुई थी. पड़ोसी इब्राहिमपटनम में मकान गिरने से एक महिला और उसकी पुत्री की भी मौत हो गई. नगर के सीमांत क्षेत्र शमशाबाद थाना क्षेत्र में कल रात गगन पहाड़ के एक पुनर्वास केंद्र में बाढ़ का पानी घुसने से घबराकर आठ लोग केंद्र से बाहर निकल आए और पानी के तेज बहाव में बह गए.एनडीआरएफ के जवानों ने पांच लोगों को बचा लिया, परंतु पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों के नाम करीमा बेगम (21) मोहम्मद आमिर( 20) और शेख साहिल (14) बताए गए.

    अन्य घटना में बंजार हिल्स थाना के एक अपार्टमेंट में बारिश का पानी भरने के के बाद डॉक्टर सतीश रेड्डी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.अन्य एक घटना में सरूर नगर थाना परिधि के अंतर्गत साहित्य अपार्टमेंट्स के शहर में बारिश से भरे पानी में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई. इसी क्रम में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गइ्र. यह मामला एसआर नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई.अन्य घटना में एनडीआरएफ के दल ने घर में घुस आए बारिश के पानी में डूबने से मरे वृद्ध दंपति के शवों को बाहर निकाला. मृतकों की पहचान खानाजीजी गुड़ा निवासी बालरेडी (72) और उनकी पत्नी विजया रेडी (70) के रूप में हुई. दंपति के दोनों लड़के अमेरिका में कार्यरत हैं. दंपति अकेले घर में रह रहे थे.

    मेला देवर पल्ली थाना क्षेत्र में घर में बारिश का पानी भरने से एक परिवार के आठ लोग अपना घर खाली कर रिश्तेदार के घर पैदल जा रहे थे. सभी लोग सड़क किनारे एक चबूतरे के सहारे पैदल जा रहे थे, तभी अचानक बारिश के कारण चबूतरा टूट गया और नौ लोग पानी में बह गए. स्थानीय लोगों ने इनमें एक को बचा लिया. पानी में बहने वालों के नाम दराफ शाह, तबस्सुम, अब्दुल खुद्दुस कुरैशी, अब्दुल वासे कुररैशी, अब्दुल वाजिद कुरैशी, अमीना, वाहबी कुरैशी और हमीरा बताई गई. इनमें दराफ शाह और तबस्सुम के शव बरामद हुए, जबकि अन्य छह लोगों की तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार हैदराबाद के कई पुलिसकर्मी भी लापता हैं, जो अपनी ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने बातचीत के लिये पाकिस्तान को नहीं भेजा कोई संदेश: विदेश मंत्रालय
    Next Article IPL 2020: पंजाब की आखिरी गेंद पर छक्के से बेंगलुरु पर रोमांचक जीत

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.