Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवाज शरीफ के दामाद को पुलिस ने कराची की एक होटल से किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नवाज शरीफ के दामाद को पुलिस ने कराची की एक होटल से किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियोंं की एकजुटता से बौखलायी इमरान सरकार अब विपक्षी पार्टियों के लोगों को निशाना बना रही है. रविवार को मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने बड़ी रैली का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ आई. अब रैली के एक दिन बाद ही सरकार का विपक्ष पर एक्शन तेज हो गया है. सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तानी मुस्लिम लीग की नेता मरियम शरीफ ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कराची की एक होटल में पुलिस सुबह-सुबह उनके रूम में आई और दरवाजा तोड़कर सफदर को गिरफ्तार कर लिया.

    रविवार को पाकिस्तान के कराची में विपक्ष ने बड़ी रैली का आयोजन किया, जहां मरियम नवाज शरीफ का भाषण चर्चा का विषय रहा. मरियम ने रैली में इमरान खान को डरपोक, नालायक आदमी करार दिया और बात-बात पर सेना की आड़ में छुपने का आरोप लगाया. इसके अलावा मरियम शरीफ की ओर से इमरान खान पर भ्रष्टाचार, कोरोना संकट में फेलियर और साथ ही सेना के इशारे पर चलने का आरोप लगाया.

    इमरान खान की सरकार के खिलाफ पिछले काफी दिनों से विपक्ष की गोलाबंदी जारी है, तमाम विपक्षी दल और कई अन्य संगठन एक होकर इमरान सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
    Next Article बलिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी एसटीएफ, परिजनों ने जताया जान का खतरा

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.