Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी: चुनावी सभा में कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को बताया आइटम, मचा बवाल
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमपी: चुनावी सभा में कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को बताया आइटम, मचा बवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश होने जा रहा उपचुनाव बेहद अहम है और चुनाव प्रचार में इसका असर साफ दिख रहा है. बीजेपी और कांग्रेज में जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है. इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. श्री नाथ ने डबरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इमरती देवी को आइटम बता दिया. बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से भी कमलनाथ की शिकायत की है.

    मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र राजेश के लिए प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम बता डाला. कमलनाथ ने कहा, सुरेश राजेश जी हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे-साधे हैं. ये तो करेंगे, ये उसके जैसे नहीं हैं, क्या है उसका नाम…. ( लोग चिल्लाते हैं- इमरती देवी), मैं क्या उसका नाम लूं, आप तो उसको मेरे से ज्यादा पहचानते हैं. आपको तो पहले ही मुझे सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है…ये क्या आइटम है (हंसते हुए).

    गौरतलब है कि इमरती देवी कमलनाथ सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री भी रहीं. वह ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी थीं और सिंधिया के कांग्रेस से बागी होने पर वह भी बीजेपी में शामिल हो गईं.

    शिवराज ने कमलनाथ को दिया जवाब

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्वीट किया, कमलनाथ जी! इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है जिसने गांव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं. कांग्रेस ने मुझे भूखा-नंगा कहा और एक महिला के लिए आपने आइटम जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी.

    शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा, खुद को मर्यादा पुरुषोत्तम बताने वाले ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है. बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी मांगें.

    दो घंटे का मौन रखेंगे शिवराज

    शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान के विरोध में दो घंटे का मौन रखने का फैसला किया है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं कल सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे तक कांग्रेस नेता कमलनाथ के उस बयान के खिलाफ मौन विरोध करूंगा, जिसमें उन्हें बीजेपी नेता इमरती देवी को आइटम बताया है. उन्हें बयान पर शर्मिंदा होना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैज्ञानिकों का दावा: देश में अगले साल फरवरी तक काबू में आ जाएगा कोरोना
    Next Article आईपीएल: सुपर ओवर में केकेआर ने हैदराबाद को हराया, लॉकी फर्ग्युसन रहे जीत के हीरो

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.