Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैज्ञानिकों का दावा: देश में अगले साल फरवरी तक काबू में आ जाएगा कोरोना
    Breaking News राष्ट्रीय

    वैज्ञानिकों का दावा: देश में अगले साल फरवरी तक काबू में आ जाएगा कोरोना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लड़ने के लिए उठाए जा रहे तमाम कदमों के बीच सरकार ने वैज्ञानिकों की एक समिति का गठन किया था, जिसका कहना है कि इस संक्रामक रोग पर फरवरी 2021 तक काबू पाए जाने के आसार हैं.

    समिति ने कम्‍यूटर मॉडल्स के आधार पर इसका अनुमान जताया और कहा कि देश में कोविड-19 के 1.6 करोड़ से अधिक केस नहीं होंगे. हालांकि समिति ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से भी इनकार नहीं किया है और इस बात पर जोर दिया है कि इससे बचाव के लिए सुरक्षात्‍मक उपायों को जारी रखने की आवश्‍यकता है.

    समिति ने इस महामारी से निपटने के लिए मार्च में घोषित लॉकडाउन को कारगर करार देते हुए कहा है कि अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया गया होता तो इस साल अगस्‍त तक ही यहां कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्‍या 25 लाख से ऊपर पहुंच गई होती. समिति के मुताबिक, देशव्‍यापी लॉकडाउन की अब आवश्‍यकता नहीं है और इसे सीमित व प्रभावित क्षेत्रों में ही आवश्‍यकतानुसार लागू किए जाने की आवश्‍यकता है.

    इस समिति का गठन नीति आयोग के सदस्‍य वी पॉल और सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन की अध्‍यक्षता में मार्च में ही किया गया था. इसके सदस्‍यों में आईआईटी और भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद से जुड़े विशेषज्ञ भी हैं.

    कोरोना वायरस संक्रमण से निजात पाने को लेकर टीका विकसित हो जाने पर इसके भंडारण और वितरण के बारे में पूछे जाने पर समिति के प्रमुख पॉल ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में कोल्ड स्टोरेज हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है. टीका उपलब्ध होने पर इसकी आपूर्ति करने और इसे लोगों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article एमपी: चुनावी सभा में कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को बताया आइटम, मचा बवाल

    Related Posts

    पणजी: पद्म श्री पुरस्कार विजेता, मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में दिल का दौरा

    October 8, 2026

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    October 8, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मा

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Lemon Casino Proces Opinii dla Słabego Wsparcia

    पणजी: पद्म श्री पुरस्कार विजेता, मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में दिल का दौरा

    Jak zalogować się do Bison Casino bez telefonu

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मा

    ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ में बिखरे साहित्य, संगीत और लोककला के रंग

    मस्तिष्क के रहस्यों की नई खोज से मानवता के उजाले

    गांधी इतिहास नहीं वर्तमान की जरूरत

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.