Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत को मार्च 2021 तक मिल सकता है कोविड-19 का टीका: सीरम इंस्टीट्यूट
    Breaking News Headlines

    भारत को मार्च 2021 तक मिल सकता है कोविड-19 का टीका: सीरम इंस्टीट्यूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण से त्रस्त देश के लिये अच्छी खबर है. भारत को मार्च 2021 तक कोविड-19 का टीका हासिल हो सकता है. दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने यह बात कही है.

    यह कंपनी देश में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कर रही है. एसआईआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ सुरेश जाधव ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि भारत को मार्च 2021 तक कोविड-19 की वैक्सीन मिल सकती है, अगर रेगुलेटर्स जल्दी अप्रूवल दें, क्योंकि कई निर्माता इसपर काम कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 वैक्सीन पर रिसर्च बेहद तेजी से चल रही है. देश में दो वैक्सीन कैंडिडेट्स का फेज-3 ट्रायल चल रहा है और एक फेज-2 में है. और भी वैक्सीन कैंडिडेट्स पर भारत में रिसर्च और डेवलपमेंट पर काम चल रहा है.

    डॉ जाधव ने इंडिया वैक्सीन अवेलिबिलिटी ई-समिट को संबोधित करते हुए कहा कि हम हर साल वैक्सीन की 70 से 80 करोड़ डोज बना सकते हैं. हमारी करीब 55 प्रतिशत आबादी 50 साल से कम उम्र की है, लेकिन उपलब्धता के आधार पर वैक्सीन पहले हेल्थकेयर वर्कर्स को मिलनी चाहिए, इसके बाद बाकी सबको.

    उन्होंने कहा कि हम दिसंबर 2020 तक 6 से 7 करोड़ डोज तैयार कर लेंगे लेकिन लाइसेंसिंग का क्लियरेंस मिलने के बाद ही वो बाजार में आ पाएंगी. उसके बाद हम सरकार की इजाजत से और डोज तैयार करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान की आतंकवाद समर्थक नीति के कारण संबंध सामान्य करना भारत के लिये मुश्किल: एस जयशंकर
    Next Article देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों में दर्ज की गई गिरावट

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.