Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों में दर्ज की गई गिरावट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों में दर्ज की गई गिरावट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामल 8 लाख से भी नीचे आ चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में 9441 की कमी आई है और अब देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले घटकर 795087 रह गए हैं. देश में अबतक सामने आए कुल कोरोना वायरस मामलों में सिर्फ 10.69 प्रतिशत केस ही एक्टिव हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 62212 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 7432630 हो गया है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 70816 लोग ठीक हुए हैं और अबतक इस जानलेवा वायरस से पूरे देश में 6524595 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब कोरोना वायरस से रिकवरी की दर बढ़कर 87.78 प्रतिशत हो गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 837 लोगों की जान गई है. अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 112998 लोगों की जान ले चुका है.

    कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, शुक्रवार को देशभर में करीब 10 लाख टेस्ट हुए हैंप्त देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9.32 करोड़ को पार कर चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत को मार्च 2021 तक मिल सकता है कोविड-19 का टीका: सीरम इंस्टीट्यूट
    Next Article बलिया गोलीकांड: फरार मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह पर 25 हजार का ईनाम घोषित

    Related Posts

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.