Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. वकील और कानूनी सेवा देने वाली कंपनियों की तलाश करने वालों को ऑनलाईन सलाह प्रदाता प्लेटफॉर्म सोलीगल 40 लाख डॉलर की पूंजी जुटाने की घोषणा की है. कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने और वकीलों को आधुनिक समाधान उपलब्ध कराकर कारोबार में सुधार लाने के लिए इस पूंजी का उपयोग किया जायेगा. इस राउंड का नेतृत्व भारत में निजी निवेशकों और पारिवारिक कार्यालयों द्वारा किया गया.इससे पहले कपंनी ने 2014 में निजी निवेशकों और पारिवारिक कार्यालयों से 50 लाख डॉलर की राशि जुटाई थी. इस धनराशि के माध्यम से सोलीगल…

Read More

नई दिल्‍ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्‍मदिन पर बधाई दी है. मोदी ने शाह के 65वें जन्‍मदिन पर कहा कि ‘भारत की प्रगति में वह जिस समर्पण और उत्‍कृष्‍टता के साथ योगदान दे रहे हैं, हमारा देश उसका गवाह बन रहा है.’ पीएम मोदी ने शाह के लंबे और स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना करते हुए कहा कि बीजेपी को और मजबूत बनाने में भी शाह का अहम योगदान है. बीजेपी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शाह को ‘राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण’ बताया. शाह को जन्‍मदिन पर कैबिनेट के साथ‍ियों के अलावा…

Read More

पटना. बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में कैमूर जिले की सभी चार सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान विधायकों को महागठबंधन समेत अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनौती देकर सीटों को अपने पाले में करने की जोर-आजमाईश कर रहे हैं. रामगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह चुनावी समर में फिर से जौहर दिखाने को बेताब हैं, वहीं उन्हें चुनौती देने के लिये राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह पार्टी के उम्मीदवार बनाये गये हैं. बहुजन…

Read More

* देवी दुर्गा के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रि में आराधना की जाती है. * देवी दुर्गा का छठा स्वरूप कात्यायनी है. * देवी कात्यायनी, सिंह पर सवार हैं. * देवी कात्यायनी एक हाथ में तलवार और दूसरे में अपना प्रिय पुष्प कमल लिये हुए हैं, शेष दो हाथ- वरमुद्रा और अभयमुद्रा में हैं. * जिन व्यक्तियों ने जाने/अनजाने बुजुर्गों और गुरु का अपमान किया हो उन्हें देवी कात्यायनी से सच्चे दिल से क्षमा मांगनी चाहिए और पूजा-अर्चना करके प्रायश्चित व्रत करना चाहिए, साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए. * देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना…

Read More

नई दिल्ली. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि रक्षा क्षेत्र में सुधारों की प्रक्रिया में अगला कदम एकीकृत थियेटर कमानों का गठन है जिससे युद्ध और शांति के समय तीनों सेनाओं के युद्ध कौशल तथा क्षमताओं का बेहतर तरीके से तालमेल किया जा सकेगा. जनरल नरवणे ने आज सिकन्दराबाद स्थित रक्षा प्रबंधन कालेज और बाइसन डिविजन का दौरा किया तथा वहां विभिन्न कोर्स कर रहे अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान यह बात कही. सेना प्रमुख ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और राष्ट्रीय हितों को पूरा करने के संदर्भ में सेना की क्षमता में विकास तथा उसके…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नीतिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग नये डिजायन और रणनीति अपनाकर 5000 करोड रुपए का सालाना कारोबार कर सकता है. गडकरी ने यहां सिल्क, कपास और ऊन से निर्मित खादी के जूता – चप्पल उत्पाद की नयी श्रंखला ऑनलाइन जारी करते हुए कहा कि खादी आयोग को नये डिजाइनों, नये उत्पादों और नये बाजारों की ओर ध्यान देना चाहिए. कपड़े से निर्मित महिला बैग, रुमाल और अन्य उत्पादों की विदेशी बाजारों में भारी मांग है. खादी आयोग को इसका फायदा उठाना चाहिए. विदेशों बाजारों में पहुंच…

Read More

पटना. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन के घटक कांग्रेस ने वादा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनी तो राज्य के किसानों के ऋण माफ करने के साथ ही बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये भत्ता दिया जाएगा. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एवं वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा चुनाव के लिए आज ‘बदलाव पत्र’ के नाम से पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया. इस मौके पर सुरजेवाला ने कहा कि बिहार की भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड सरकार राज्य का विकास और…

Read More

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस को काबू करने के लिए सरकार ने मार्च में ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी और अगर लॉकडाउन नहीं लगता तो अगस्त तक ही 25 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से जान जा सकती थी. कोरोना को लेकर भारत सरकार की डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन नहीं होने की स्थिति में ही जून तक देश में कोरोना से संक्रमित मामलों का आंकड़ा 1.40 करोड़ हो सकता था और फरवरी 2021…

Read More

लगातार 15 दिन से अधिक समय तक बोनस के लिए एआईआरएफ व डबलूसीआरईयू के तत्वावधान में किये गये धरना-प्रदर्शन, आंदोलन का परिणाम यह हुआ कि केंद्र सरकार को आज बुधवार 21 अक्टूबर को बोनस की घोषणा करनी पड़ी. रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलेगा, जिसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 17 हजार 951 रुपए दशहरा के पहले मिल जायेंगे. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक यूनियन द्वारा बोनस अधिकार पखवाड़ा के तहत रेलकर्मचारियों को जागरूक करने का काम किया. फिर भी केन्द्र सरकार द्वारा बोनस के आदेश…

Read More

रायपुर. दंतेवाड़ा के सरपंच संघ की मांग पर अब सरकार बस्तर में 5 बड़े स्टील प्लांट लगाने की दिशा में काम करेगी. इस बात पर सहमति बुधवार को रायपुर में बनी. दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर अंचल के विकास को ध्यान में रखकर 4 से 5 स्टील प्लांट शुरू करने पर सहयोग की बात कही है. उनका मानना है कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे. सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा. नहीं लेनी पड़ेगी किसानों की जमीन…

Read More