Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों के ऋण होंगे माफ, हर महीने 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता : कांग्रेस
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    किसानों के ऋण होंगे माफ, हर महीने 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता : कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन के घटक कांग्रेस ने वादा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनी तो राज्य के किसानों के ऋण माफ करने के साथ ही बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये भत्ता दिया जाएगा.

    कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एवं वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा चुनाव के लिए आज ‘बदलाव पत्र’ के नाम से पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया. इस मौके पर सुरजेवाला ने कहा कि बिहार की भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड सरकार राज्य का विकास और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह से विफल रही है. महिलाओं के खिलाफ लगातार तेजी से बढ़ रहे अपराध, कोरोना काल में स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाल स्थिति, भ्रष्टाचार एवं कृषि संकट के मामले में बिहार ने नये रिकॉर्ड बनाए हैं.

    सुरजेवाला ने घोषणा-पत्र के हवाले से कहा कि यदि बिहार में उनकी सरकार बनी तो किसानों के ऋण माफ करने के साथ ही कृषि सुधार के नाम पर बनाए गए तीन कालू कानून को विधानसभा के पहले ही सत्र में निरस्त करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. राजीव गांधी कृषि न्याय योजना के तहत दो एकड़ तक के जमीन मालिक किसानों को वित्तीय मदद भी दी जाएगी. युवाओं को रोजगार और बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में लॉकडाउन नहीं होता तो कोरोना लील लेता 25 लाख से ज्यादा लोगों की जान- रिपोर्ट
    Next Article खादी ग्रामोद्योग करे पांच हजार करोड़ रुपए का सालाना कारोबार : गडकरी

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.