Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैमूर में सभी 4 सीटों पर BJP का कब्जा, महागबंधन समेत अन्य दलों को जीत की उम्मीद
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    कैमूर में सभी 4 सीटों पर BJP का कब्जा, महागबंधन समेत अन्य दलों को जीत की उम्मीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में कैमूर जिले की सभी चार सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान विधायकों को महागठबंधन समेत अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनौती देकर सीटों को अपने पाले में करने की जोर-आजमाईश कर रहे हैं.

    रामगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह चुनावी समर में फिर से जौहर दिखाने को बेताब हैं, वहीं उन्हें चुनौती देने के लिये राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह पार्टी के उम्मीदवार बनाये गये हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अंबिका सिंह को चुनावी रणभूमि में उतार दिया है. वर्ष 2015 के चुनाव में अंबिका सिंह ने राजद के टिकट पर किस्मत आजमायी थी.

    भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी अंबिका सिंह को 8011 मतों के अंतर से परास्त किया था. इस सीट 12 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमां रहे हैं. इस सीट से महिला प्रत्याशी उम्मीदवार नहीं हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 78 हजार 535 है, जिनमें एक लाख 45 हजार 137 पुरुष और एक लाख 33 हजार 395 महिला तथा तीन अन्य शामिल हैं.

    मोहनिया (सु) सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक निरंजन राम फिर से चुनावी मैदान में डटे हैं. वहीं राजद की नयी प्रत्याशी संगीता देवी उनके साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) की नवोदित उम्मीदवार सुमन देवी भी टक्कर देने के लिए मैदान में हैं. पिछले चुनाव में भाजपा के श्री राम ने कांग्रेस के संजय कुमार को 7581 मतों के अंतर से परास्त किया था. मोहनिया (सु) सीट पर 10 पुरुष और तीन महिला समेत 13 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमां रही हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 69 हजार 571 है, जिनमें एक लाख 40 हजार 356 पुरुष और एक लाख 29 हजार 211 महिला तथा चार अन्य शामिल हैं.

    भभुआ सीट पर वर्ष 2015 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनंद भूषण पांडेय निर्वाचित हुये थे. भाजपा प्रत्याशी आनंद भूषण पांडेय ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को 7744 मतों के अंतर से मात दी थी. आनंद भूषण पांडेय के निधन के बाद रिक्त हुयी सीट पर हुये उपचुनाव में उनकी पत्नी रिंकी रानी पांडेय भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी.

    भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक रिंकी रानी पांडेय इस सीट से फिर से ताल ठोक रही है. राजद ने भरत बिंद जबकि (रालोसपा) ने वीरेन्द्र कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, जदयू से टिकट नहीं मिलने से नाराज डा.प्रमोद कुमार सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी अखाड़े में उतर आये हैं. भभुआ सीट पर 12 पुरुष और दो महिला समेत 14 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमां रही हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 73 हजार 952 है, जिनमें एक लाख 42 हजार 228 पुरुष और एक लाख 31 हजार 717 महिला तथा सात अन्य शामिल हैं.

    चैनपुर सीट से खनन मंत्री और भाजपा के निवतर्मान विधायक बृजकिशोर बिंद की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुयी है. महागठबंन की ओर से कांगेस ने प्रकाश कुमार सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, जो पहली बार चुनावी दंगल में उतरे हैं और भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दे रहे हैं.

    पिछले विधानसभा चुनाव में बिंद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी मोहम्मद जमां खान को बेहद कड़े मुकाबले में महज 671 मतों के अंतर से पराजित किया था. इस बार के चुनाव में भी बसपा ने मोहम्मद जमां खान को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. चैनपुर सीट पर 17 पुरुष और दो महिला समेत 19 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमां रही हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 17 हजार 815 है, जिनमें एक लाख 65 हजार 723 पुरुष और एक लाख 52 हजार 91 महिला तथा एक अन्य शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरुवार 22 अक्टूबर 2020, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी के लिए देवी कात्यायनी की पूजा करें…
    Next Article अमित शाह का आज जन्मदिन, PM मोदी बोले- देश देख रहा है उनका योगदान

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.