Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह का आज जन्मदिन, PM मोदी बोले- देश देख रहा है उनका योगदान
    Breaking News राजनीति

    अमित शाह का आज जन्मदिन, PM मोदी बोले- देश देख रहा है उनका योगदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्‍मदिन पर बधाई दी है. मोदी ने शाह के 65वें जन्‍मदिन पर कहा कि ‘भारत की प्रगति में वह जिस समर्पण और उत्‍कृष्‍टता के साथ योगदान दे रहे हैं, हमारा देश उसका गवाह बन रहा है.’ पीएम मोदी ने शाह के लंबे और स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना करते हुए कहा कि बीजेपी को और मजबूत बनाने में भी शाह का अहम योगदान है. बीजेपी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शाह को ‘राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण’ बताया. शाह को जन्‍मदिन पर कैबिनेट के साथ‍ियों के अलावा विपक्षी नेताओं से भी शुभकामनाएं मिलीं.

    नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मुलाकात 1987 में हुई. तब शाह दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट में कोषाध्यक्ष हुआ करते थे. मोदी और शाह ने गुजरात में न सिर्फ कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर किया, बल्कि उसे बीजेपी के ऐसे किले में तब्‍दील कर दिया जो अबतक नहीं ढहा है. 1997 में मोदी ने ही शाह को विधानसभा का चुनाव लड़ाने की पैरवी की थी. मोदी 12 साल गुजरात के सीएम रहे, इस दौरान शाह उनका दाहिना हाथ बने रहे. एक वक्‍त तो शाह के पास गुजरात सरकार में 12 मंत्रालय हुआ करते थे. बीजेपी ने जब नरेंद्र मोदी को केंद्र की राजनीति में लाने का फैसला किया तो शाह भी साथ चले आए.

    अमित शाह की पहचान उन नेताओं में होती है जो बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखते हैं. पिछले दिनों उन्‍हें कोरोना वायरस ने जकड़ लिया था. गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में इलाज के बाद उन्‍हें कुछ दिन एम्‍स में भी रहना पड़ा. शाह स्‍वस्‍थ होकर वापस लौटे और उन्‍होंने गृह मंत्रालय का रूटीन कामकाज संभाल लिया है. अस्‍पताल में रहते हुए भी वह मंत्रालय की फाइलें प्रोसेस करते रहते थे. मंगलवार को शाह ने ‘पुलिस स्‍मृति दिवस’ पर आयोजित परेड में शिरकत की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैमूर में सभी 4 सीटों पर BJP का कब्जा, महागबंधन समेत अन्य दलों को जीत की उम्मीद
    Next Article कानूनी ऑनलाईन सलाह प्रदाता प्लेटफॉर्म सोलीगल ने जुटाये 40 लाख डॉलर

    Related Posts

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    October 5, 2026

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    एसआईआर और सीईसी कानून पर भड़के पूर्व जज, जस्टिस नरीमन बोले- खतरे में लोकतंत्र, सुको तुरंत संज्ञान ले

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.