थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद
राष्ट्र संवाद संवादाता
दबंग युवक ने ई रिक्शा चालक किया जख्मी
शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के मुख्य द्वार पर चाकूबाज़ी से हड़कंप मच गया। दिन दहाड़े दबंग युवक पुलिस को खुली चुनौती देते हुए ई रिक्शा चालक पर ताबड़तोड़ चाकुबाजी कर दिया। घटना शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के मुख्य द्वार के पास घटित हुआ। इस संबंध में पीड़ित युवक ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर करवाई कर न्याय की गुहार लगाया है। चाकूबाजी में घायल युवक की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरपुर गांव निवासी अर्जन कुमार के रूप में किया गया।
पीड़ित ने बताया कि बाईक सवार ई रिक्शा टक्कर मार दिया और विरोध करने पर चौक पर ही गालीगलौच किया विरोध करने पर वही ठेला पर आम बेचने वाले दुकानदार के पास से जबरन चाकू ले बार कर दिया जिससे कई स्थान पर जख्म हो गया है। जबकि आरोपी द्वारा पीड़ित को लगातार जान मारने की धमकी दिया जा रहा है। घटना का पूरा बीडीओ स्थानीय वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

