Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस्तर में बहेगी विकास की गंगा, सरपंच संघ की मांग पर सहमत हुए सीएम, 5 स्टील प्लांट लगेंगे
    Breaking News Headlines

    बस्तर में बहेगी विकास की गंगा, सरपंच संघ की मांग पर सहमत हुए सीएम, 5 स्टील प्लांट लगेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. दंतेवाड़ा के सरपंच संघ की मांग पर अब सरकार बस्तर में 5 बड़े स्टील प्लांट लगाने की दिशा में काम करेगी. इस बात पर सहमति बुधवार को रायपुर में बनी. दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर अंचल के विकास को ध्यान में रखकर 4 से 5 स्टील प्लांट शुरू करने पर सहयोग की बात कही है. उनका मानना है कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे. सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा.

    नहीं लेनी पड़ेगी किसानों की जमीन

    मुख्यमंत्री ने इस ज्ञापन को स्वीकार करते हुए कहा कि शहीद महेन्द्र कर्मा की भी इच्छा थी कि दंतेवाड़ा सहित बस्तर अंचल में बड़े उद्योग लगे. उनकी इच्छानुरूप ही बस्तर का विकास किया जाएगा. स्टील प्लांट खोलने के लिए राज्य सरकार की तरफ से आवश्यक पहल की जाएगी. सरपंच संघ के अध्यक्ष अनिल कर्मा ने सीएम को जानकारी देते हुए कहा कि गीदम विकासखण्ड के घोटपाल-हीरानार में उपलब्ध लगभग 500 एकड़ जमीन में उद्योग लगाया जा सकता है. इसके लिए किसानों से जमीन लेने की जरूरत भी नहीं होगी.

    इन जगहों पर लगाए जा सकते हैं मेगा प्रोजेक्ट

    स्टील प्लांट लगाने पर सीएम ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने को कहा है. दंतेवाड़ा से आए सरपंचों ने बताया कि बस्तर अंचल से लौह अयस्क बाहर भेजा जाता है. इस अंचल के दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव सहित अन्य स्थानों में स्टील प्लांट लगाए जा सकते हैं. इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा . इसके अलावा इन उद्योगों के लगने से अन्य सहायक उद्योग धंधे भी प्रारंभ होंगे जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. होटल और परिवहन व्यवसाय में तेजी आएगी, इसका सीधा फायदा स्थानीय लोगों को होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसालभर से फ्रीज में रखा नूडल सूप पीने से चीन में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, जहर बन गया था कॉर्न फ्लोर
    Next Article रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस, दशहरा के पहले मिलेंगे 17951 रुपए

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.