श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”
राष्ट्र संवाद संवादाता
बीजेपी झारखंड के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ……मौलाना जर्दिश अंसारी के भगवान श्री कृष्ण को पांच वक्त के नमाजी बताने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए …..”मौलाना के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की
झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की गीता 5000 वर्ष पुरानी थी और इस्लाम 1400 – 1500 वर्ष पुराना है। उसके बाद भी अगर कोई धार्मिक उन्माद को फैलाने के लिए ऐसे बयान देता है तो उस पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए और कारावास में डालना चाहिए। यह देश सनातनियों का अपमान कतई नहीं सहने वाला है।
प्रतुल शाह देव,मुख्य प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी*

