बीजिंग. चीन में घर में बने नूडल सूप को पीने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई है. यह मामला चीन के नॉर्थ-ईस्ट रीजन के हिलोजियांग प्रांत का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने जो नूडल सूप पीया था, वह एक साल से फ्रीजर में रखा था. नूडल सूप को कॉर्न फ्लोर से तैयार किया गया था, जिसे 5 अक्टूबर को सुबह नाश्ते में पीया गया था. इसे खाते ही कुछ ही घंटों के अंदर 9 लोगों की हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. चीनी मीडिया के मुताबिक, 10…
Author: Devanand Singh
पिछले साल, वायु प्रदूषण के चलते हर मिनट, औसत, तीन लोगों ने अपनी जान गँवा दी. बात बच्चों की करें तो साल 2019 में हर पन्द्रह मिनट पर तीन नवजात अपने जन्म के पहले महीने ही इन ज़हरीली हवाओं की भेंट चढ़ गए. इन हैरान करने वाले तथ्यों का ख़ुलासा स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2020 नाम से जारी हुई एक वैश्विक रिपोर्ट से हुआ. नवजात बच्चों पर वायु प्रदूषण के वैश्विक प्रभाव को लेकर किये गये अपनी तरह के पहले अध्ययन के मुताबिक वर्ष 2019 में भारत में जन्मे 116000 से ज्यादा नवजात बच्चे घर के अंदर और बाहर फैले…
नई दिल्ली. बिहार के पूर्णिया, कटिहार और सहरसा में आयकर विभाग ने दो सरकारी ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की. साथ ही भागलपुर में भी रेशम के एक व्यापारी के यहां छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ रुपये की नकदी जेवरात और कीमती पत्थरों समेत लगभग 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के दस्तावेज भी बरामद होने का दावा किया गया है. आयकर विभाग के एक आला अधिकारी के मुताबिक, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यह सरकारी ठेकेदार और रेशम व्यापारी बड़े पैमाने पर आयकर चोरी कर रहे थे और इसके लिए बाकायदा दस्तावेजों में…
चूरू. राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा थाना इलाके में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. एक परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. तीनों सरदारशहर इलाके के राणासर की ढाणी के रहने वाले थे. बता दें कि राणासर की ढाणी के रहने वाले तीन बच्चे बुधवार दोपहर को तालाब में नहाने गए थे. तालाब में नहाते समय वे पानी में डूब गए. आठ से चौदह वर्ष के ये बच्चे नहाने के बाद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की. तब पता चला कि वे गांव के तालाब में…
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. चुनाव आयोग ने उनसे 48 घंटे में जवाब मांगा है. बता दें कि कमलनाथ मध्य प्रदेश के डाबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि सुरेंद्र राजेश हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं. यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे…
नई दिल्ली. रिलायंस जियो की 5जी तकनीक का अमेरिका में सफल परीक्षण हुआ है. इस टेस्टिंग के बाद चीनी कंपनी हुवावे को रिलायंस जियो से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. कोरोना महामारी के चलते बहुत से देशो ने चीनी कंपनी हुवावे प्रतिबंध लगाया हुआ है. ऐसे में घरेलू संसाधनों से विकसित रिलायंस जियो की 5जी तकनीक को चीनी कंपनी हुवावे के लिए झटका माना जा रहा है. हुवावे पर प्रतिबंध के चलते बहुत सी विदेशी कंपनियां और सरकारें 5जी टेक्नोलॉजी के लिए जियो के पाले में आ सकती हैं. अमेरीकी टेक्नोलॉजी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर रिलायंस जियो अमेरिका…
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 230 से अधिक दलितों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया. इनमें से बहुत से दलितों ने इसकी वजह यूपी के हाथरस में एक दलित युवती से कथित गैंगरेप और हत्या को वजह बताया है. कई दलितों ने अपने साथ सामाजिक भेदभाव को धर्म बदने की वजह बताया है. घरेलू सहायिका काम करने वाली सुनीता (45) बताती है कि उन्होंने जब अपने नियोक्ता से एक ग्लास पानी मांगा तो अनिच्छा से स्टील का ग्लास देते हुए कहा गया कि वो आगे से सिर्फ इसी ग्लास का इस्तेमाल करे. उन्होंने कहा, ये ग्लास रसोई…
भागलपुर. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार 21 अक्टूबर को कहा कि क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी की तरह ही भाजपा-जदयू का गठबंधन है तथा इस बात पर तो बहस की जा सकती है कि बिहार में गठबंधन सरकार द्वारा कितना विकास किया गया, किंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी भ्रष्टाचार को लेकर उंगली नहीं उठा सकता. भागलपुर जिले के कहलगांव में एक चुनावी रैली में राजनाथ ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि लोगों ने इसके 15 साल के कार्यकाल को देखा है तथा उसके कुशासन और…
केप केनावेरल. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ओसीरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान ने करीब चार साल की लंबी यात्रा के बाद मंगलवार 21 अक्टूबर को क्षुद्र ग्रह बेन्नू की उबड़-खाबड़ सतह को छुआ और रोबोटिक हाथ से क्षुद्र ग्रह के चट्टानों के नमूनों को एकत्र किया, जिनका निर्माण हमारे सौर मंडल के जन्म के वक्त हुआ था. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि ऑरिजिन, स्पेक्ट्रल इंटरप्रटेशन, रिसॉर्स आइडेनटिफिकेशन, सिक्युरिटी, रेगोलिथ एक्सप्लोर्र (ओसीरिस-रेक्स) अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के करीब क्षुद्र ग्रह को हाल में स्पर्श किया और उसकी सतह से धूल कण और पत्थरों को एकत्र किया और वह वर्ष 2023 में धरती…
किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं:रघुवर दास रांची : झामुमो नेताओं को एक शब्द पर मिर्ची लग गई, लेकिन इसके लिए मैं क्या करूं और मैं दोषी कैसे हूं? लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो समेत समूचा विपक्ष प्रधानमंत्री को सार्वजनिक मंचों से चोर कहता रहा, पूरे देश प्रदेश में घूम-घूम कर। यदि चोर शब्द संसदीय तो चोट्टा असंसदीय कैसे है? वह भी मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने ले जाएं। इस पर झामुमो पिनक गया। वह कुछ मामलों की जांच कराने की धमकी दे रहा है। लेकिन रघुवर दास इस तरह…
