Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार चुनाव: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सचिन-सहवाग जैसी है बीजेपी-जेडीयू की जोड़ी, इसे नकारना मत
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार चुनाव: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सचिन-सहवाग जैसी है बीजेपी-जेडीयू की जोड़ी, इसे नकारना मत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भागलपुर. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार 21 अक्टूबर को कहा कि क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी की तरह ही भाजपा-जदयू का गठबंधन है तथा इस बात पर तो बहस की जा सकती है कि बिहार में गठबंधन सरकार द्वारा कितना विकास किया गया, किंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी भ्रष्टाचार को लेकर उंगली नहीं उठा सकता. भागलपुर जिले के कहलगांव में एक चुनावी रैली में राजनाथ ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि लोगों ने इसके 15 साल के कार्यकाल को देखा है तथा उसके कुशासन और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सुशासन के बीच के अंतर को देखा जा सकता है.

    राजनाथ ने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा और जदयू का गठबंधन भारतीय क्रिकेट टीम के सचिन और सहवाग की शुरुआती जोड़ी के रूप में सुपरहिट है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने बिजली, सड़क और पानी की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की हैं, जिसकी बिहार में दशकों से कमी थी.

    राजनाथ ने कहा कि लोगों ने लालटेन (राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन) के 15 साल के शासन को देखा है और उन्होंने भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार के दौरान बिहार के विकास को भी देखा है. इन दोनों सरकारों के प्रदर्शन की तुलना नहीं की जा सकती है. राज्य राजग सरकार के कार्यकाल के दौरान बदल गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील मोदी की प्रशंसा करते हुए राजनाथ ने कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं.

    उन्होंने कहा, मैं यह दावा नहीं कर रहा हूं कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए सब कुछ किया है. इस पर बहस हो सकती है कि क्या उन्होंने पर्याप्त काम किया है या कम काम किया है या अधिक किया जाना चाहिए, लेकिन उनकी ईमानदारी पर कोई बहस नहीं हो सकती है. कोई भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर उंगली नहीं उठा सकता. राजनाथ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने न केवल गरीबों और दलितों को सशक्त बनाया बल्कि उनके जीवन स्तर को भी ऊपर उठाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनासा का अंतरिक्ष यान किसी क्षुद्र ग्रह के करीब पहली बार पहुंचा, उबड़-खाबड़ सतह को छुआ, चट्टानों के नमूनों को एकत्र किया
    Next Article उत्तर प्रदेश में 230 से ज्यादा दलितों ने छोड़ा हिंदू धर्म, बोले- हाथरस कांड ने हिला दिया

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.