Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो सरकारी ठेकेदारों के बिहार स्थित ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, नकद और कीमती पत्थर बरामद
    Breaking News Headlines बिहार

    दो सरकारी ठेकेदारों के बिहार स्थित ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, नकद और कीमती पत्थर बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बिहार के पूर्णिया, कटिहार और सहरसा में आयकर विभाग ने दो सरकारी ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की. साथ ही भागलपुर में भी रेशम के एक व्यापारी के यहां छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ रुपये की नकदी जेवरात और कीमती पत्थरों समेत लगभग 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के दस्तावेज भी बरामद होने का दावा किया गया है.

    आयकर विभाग के एक आला अधिकारी के मुताबिक, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यह सरकारी ठेकेदार और रेशम व्यापारी बड़े पैमाने पर आयकर चोरी कर रहे थे और इसके लिए बाकायदा दस्तावेजों में भी हेराफेरी की जा रही थी. सूचना के आधार पर आयकर अधिकारियों ने इन तीनों लोगों के यहां छापेमारी की.

    आयकर विभाग के अधिकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान यह ठेकेदार श्रम परिवहन और वाहन में पेट्रोल भरवाने आदि के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना रहे थे. इसके अलावा इन ठेकेदारों ने कुछ बैंकों में ऐसे खाते भी खोले थे जिसके जरिए यह लोग काले धन को सफेद कर रहे थे. छापेमारी के दौरान अनेक खाली चेकों को भी बरामद किया गया है जिन पर हस्ताक्षर पाए गए हैं. अब तक की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कि इन अघोषित बैंक खातो से बड़े पैमाने पर नकद निकासी भी की जा रही थी.

    आरंभिक पूछताछ के दौरान यह लोग इतनी नकदी क्यों निकाल रहे थे इसका कोई उचित कारण नहीं बता पाए हैं. रेशम व्यापारी के यहां मारे गए छापे के दौरान भी इसी तरह की अनेक गड़बडिय़ां पाई गई हैं. आयकर के आला अधिकारी के मुताबिक लगभग 10 करोड़ रुपये के ऐसे दस्तावेज पाए गए हैं जिनका प्रयोग अचल संपत्तियों को खरीदने में किया गया है. छापेमारी के दौरान अनेक अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिनकी जांच का काम जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के चुरू में एक ही परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूबे, तीनों की मौत
    Next Article बीते साल भारत में हर मिनट तीन लोग वायु प्रदूषण से मरे

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.