… क्या मिटाएगा निशां उनके कोई जो हुए हैं पैदा गोबिंद की संतान बन कर साहिबजादों की शाहीदगाथा सुनकर आंखों से आंसु छलके, मानगो गुरद्वारा में हुआ ‘शहीदी सप्ताह’ का समापन बलजीत सिंह शहीदी सप्ताह के दौरान कोई भी सिख किसी प्रकार का जश्न न मनाये: प्रचारक माझी मानगो गुरुद्वारा में कोई एक ऐसा शख्स नही था जिसकी आंखे नम न हों। चार साहिबजादों की शाहीदगाथा सुनकर हर श्रोता गर्व भी महसूस कर रहा था और गमगीन भी था। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो में आयोजित शहीदी सप्ताह का समापन सोमवार देर शाम को हुआ। सप्ताहभर चले इस समागम में साहिबजादों…
Author: Devanand Singh
झारखंड प्रदेश कांगेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज सराइकेला खरसावां जिला कांगेस के तत्वाधान में आयोजित कांग्रेस के136 वे स्थापना दिवस पर बतौर अतिथि शिरकत करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी में माला पहनाकर सम्मिलित कराया श्री तिवारी ने इस अवसर पर कहा की कांग्रेस कोई पार्टी नहीं इस देश की विचारधारा और जन आंदोलन है श्री तिवारी ने कहा हमारी पार्टी का 135 वर्षों का गौरवमई इतिहास हम देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए सामाजिक समरसता और ताना-बाना को कभी बिगड़ने नहीं देंगे पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए कभी भी अपनी नीतियों…
कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचा रहे काले कंबलवाले शीतलहरी में कमजोर वर्ग के बेहद जरूरतमंद लोगों के बीच हरहर महादेव सेवा संघ की और से निरंतर कंबल वितरण किया जा रहा है । आज इसी सिलसिले में संघ की और से निर्मल नगर (सोनारी), गांधी आश्रम (बर्मामाइंस), विनोबा भावे आश्रम (बर्मामाइंस),ग्वाला बस्ती (नीलडीह), जोन नंबर 9 (बिरसानगर) एवं मोहरदा बस्ती (बारीडीह) आदि बस्ती क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि गरीबों एवं असहायों को मदद एवं सहयोग प्रदान करना सबसे बड़ा धर्म है । उन्होंने आगे कहा…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली मेट्रो रेल निगम की चालक रहित मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो दुनिया की उन चुनिंदा सेवाओं में शामिल हो गई है, जहां पर चालक रहित मेट्रो का संचालन होता है. वहीं देश में पहली बार मजेंटा लाइन पर बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम के बीच बगैर चालक के मेट्रो रफ्तार भरने लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की पहली बिना ड्राइवर वाली मेट्रो ट्रेन…
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और फिटनेस प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की वैधता को बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक कर दिया है. इस फैसले से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके इन दस्तावेजों की मियाद एक फरवरी, 2020 को समाप्त हो गई थी, लेकिन महामारी के कारण नवीनीकरण आदि की आवश्यक कार्यवाही नहीं कर सके थे. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कोरोना महामारी के कारण चौथी बार यह वैधता बढ़ाई है. इससे पहले अगस्त में सरकार ने वैधता बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 की थी. मंत्रालय ने रविवार को कहा, इस फैसले से नागरिकों को…
मुंबई. शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है. ये नोटिस पीएमसी बैंक घोटाले की जांच के मामले में भेजा गया है. वर्षा राउत को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत की कुछ दिनों पहले ईडी ने गिरफ्तारी की थी. प्रवीण राउत के अकाउंट के किसी तरह का ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ. ईडी जानना चाहती है कि ये ट्रांजेक्शन कैसे हुआ है और इसके पीछे का कारण क्या है. पूरी जानकारी जुटाने…
नई दिल्ली. शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संजय राउत के लेख में भारत के सोवियत संघ के तरह विघटन जैसी चेतावनी पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि शिवसेना मुस्लीम लीग की तरह बोल रही है. सामना में लिखे लेख में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार राजनीतिक फायदे के लिए संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है और इससे सोवियत रूस से जैसे राज्य टूटे वैसा ही हमारे देश में होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. सामना में छपे लेख को लेकर शिवसेना पर…
भोपाल. कोरोना की मौजूदा स्थिति के चलते 28 दिसंबर से शुरू होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया गया है. मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा राज्य विधानसभा के 61 कर्मचारी एवं अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने का खुलासा करने के कुछ ही घंटों बाद यह निर्णय लिया गया है. सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद प्रदेश के कानून एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार शाम को मीडिया को बताया, ‘मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इसमें तय किया गया है कि…
इम्फाल. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अधिकांश विद्रोहियों ने हथियार डाल दिये और अब जो कुछ बचे हुए हैं, वे भी जल्द ही मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. शाह ने यहां हाप्ता कांगजेइबुंग में एक सार्वजनिक स्वागत समारोह के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नंबर एक देश बनने का इच्छुक है. उन्होंने कहा कि विश्व के देशों में शीर्ष पर पहुंचने की भारत की यात्रा के दौरान राष्ट्र के किसी भी हिस्से, विशेष रूप से पूर्वोत्तर को किसी…
नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के तावडू के डिढारा-बिलासपुर मार्ग पर कालपुरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी उनके दो बच्चों व एक अन्य युवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस मामले की सूचना पाकर तावडू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया. रविवार को पांचों शवों का सीएचसी नूंह से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार तावडू खंड के गांव निजामपुर निवासी आरिफ पुत्र नूरू मोहम्मद अपनी पत्नी आयशा व अपने दो…
