Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वोत्तर में भाजपा की सरकार बनने पर विद्रोहियों ने डाले हथियार : शाह
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पूर्वोत्तर में भाजपा की सरकार बनने पर विद्रोहियों ने डाले हथियार : शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इम्फाल. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अधिकांश विद्रोहियों ने हथियार डाल दिये और अब जो कुछ बचे हुए हैं, वे भी जल्द ही मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. शाह ने यहां हाप्ता कांगजेइबुंग में एक सार्वजनिक स्वागत समारोह के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नंबर एक देश बनने का इच्छुक है.

    उन्होंने कहा कि विश्व के देशों में शीर्ष पर पहुंचने की भारत की यात्रा के दौरान राष्ट्र के किसी भी हिस्से, विशेष रूप से पूर्वोत्तर को किसी भी सूरत में पीछे नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पूर्वोत्तर के राज्यों में शासन कर रही थी, तब पूरे देश में विद्रोहियों, बंद और नाकेबंदी आदि में वृद्धि दर्ज की गयी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा की सरकारें बनने के बाद अधिकांश विद्रोहियों ने अपनी बंदूकें छोड़ दी और मुख्यधारा में लौट आये. शेष बचे समूह भी मुख्यधारा में लौट आएंगे.

    गृह मंत्री ने बताया कि ब्रू, रियांग, बोडो और अन्य समुदायों से संबंधित समस्याओं का निपटारा किया गया है और अधिकांश भूमिगत संगठनों ने अपने हथियार डाल दिये हैं. उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के लोगों और संगठनों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी. उन्होंने मणिपुर सरकार से एक फॉरेंसिक संस्थान के साथ एक विज्ञान महाविद्यालय को संबद्ध करने की अपील की ताकि क्षेत्र के लोग फॉरेंसिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकें. इससे पहले, केंद्र सरकार ने मणिपुर के मूल लोगों की सुरक्षा के लिए इनर लाइन परमिट लागू करने का ऐतिहासिक फैसला किया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सभी मंत्रियों के पूर्वोत्तर की यात्रा करने के निर्देश के कारण नियमित रूप से कई परियोजनाएं पूरी हुईं. पिछली सरकारों ने आधारशिला रखी और वर्तमान सरकार कार्यों को पूरा कर रही है और परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा में सड़क के किनारे खड़े पांच लोगों को कंटेनर ने कुचला, सभी की मौत
    Next Article मध्यप्रदेश विधानसभा के 61 कर्मी और पांच विधायक कोरोना संक्रमित, सत्र स्थगित

    Related Posts

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.