Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्यप्रदेश विधानसभा के 61 कर्मी और पांच विधायक कोरोना संक्रमित, सत्र स्थगित
    Breaking News Headlines

    मध्यप्रदेश विधानसभा के 61 कर्मी और पांच विधायक कोरोना संक्रमित, सत्र स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. कोरोना की मौजूदा स्थिति के चलते 28 दिसंबर से शुरू होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया गया है. मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा राज्य विधानसभा के 61 कर्मचारी एवं अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने का खुलासा करने के कुछ ही घंटों बाद यह निर्णय लिया गया है.

    सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद प्रदेश के कानून एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार शाम को मीडिया को बताया, ‘मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इसमें तय किया गया है कि 28 दिसंबर से जो तीन दिवसीय सत्र होने वाला है, उसे कोविड-19 की भयावहता को देखते हुए स्थगित कर दिया जाए.’ उन्होंने कहा, ‘अब सीधे बजट सत्र होगा.’इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा एवं अन्य विधायक शामिल थे.

    इसी बीच, मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया, ‘कोविड-19 के चलते सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा का सत्र स्थगित कर दिया गया है. अब बजट सत्र लंबा होगा और उसमें इन तीन दिनों (शीतकालीन सत्र के स्थगित तीन दिन) को और जोड़ा जाएगा.’

    मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, ‘केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा थोपे गए तीन किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया था कि मध्यप्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन कांग्रेस के सभी विधायक ट्रैक्टर से विधानसभा की ओर कूच करेंगे, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए विधानसभा का सत्र स्थगित होने के कारण अब कांग्रेस के सभी विधायक सोमवार सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा पर किसान आंदोलन के समर्थन में मौन धरना देंगे.’

    वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा स्थगित होने पर कहा कि इसकी जिम्मेदारी विपक्ष नहीं ले सकता, नियमों का पालन किया जाए, नियमों के अनुसार जैसे सदन चल सकता है, चलाया जाए. हमने सुझाव दिया है कि समितियां बनाकर 20-20 सदस्य बुलाए जाएं. हमारी आवाज सुनी जाए उसे दबाने की कोशिश न की जाए.

    सत्र स्थगित करने से पहले, मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सत्र की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद रविवार को कहा, ‘पिछले कुछेक दिनों में की गई कोविड-19 जांच में राज्य विधानसभा के 61 कर्मचारी एवं अधिकारी अब तक संक्रमित पाए गए हैं. इनके अलावा, पांच विधायक भी कोविड-19 पीड़ित मिले हैं.’

    शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, जबकि वर्तमान में इसकी प्रभावी सदस्य संख्या 229 हैं. इनमें से अब तक केवल 20 विधायकों की कोविड-19 रिपोर्ट आई है, जिनमें से पांच संक्रमित पाए गये हैं. बाकी विधायकों की रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विधानसभा सचिवालय के ज्यादातर कर्मचारियों और अधिकारियों की कोविड-19 की रिपोर्ट भी आनी बाकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वोत्तर में भाजपा की सरकार बनने पर विद्रोहियों ने डाले हथियार : शाह
    Next Article मुस्लीम लीग की तरह बोल रही है शिवसेना: शाहनवाज हुसैन

    Related Posts

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.