Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में सड़क के किनारे खड़े पांच लोगों को कंटेनर ने कुचला, सभी की मौत
    Breaking News Headlines

    हरियाणा में सड़क के किनारे खड़े पांच लोगों को कंटेनर ने कुचला, सभी की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के तावडू के डिढारा-बिलासपुर मार्ग पर कालपुरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी उनके दो बच्चों व एक अन्य युवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस मामले की सूचना पाकर तावडू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया. रविवार को पांचों शवों का सीएचसी नूंह से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार तावडू खंड के गांव निजामपुर निवासी आरिफ पुत्र नूरू मोहम्मद अपनी पत्नी आयशा व अपने दो बच्चे आलियाव अयान के साथ अपने गांव निजामपुर आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनके जानकार साहिब पुत्र संयम निवासी डिढारा मिल गया. वह कुछ समय के लिए उनके साथ रोड पर खड़े हो गए. इसी दौरान तावडू की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें आरिफ पुत्र नूर मोहम्मद व उनके दोनों बच्चे आलिया, अयान व उनके दोस्त साहिब की मौके पर ही मौत हो गई. आयशा को पुलिस ने गंभीर अवस्था में नलहड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

    इस घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में मातम छाया हुआ है. जानकारी के अनुसार आरिफ के दो ही बच्चे थे. इस मामले के जांच अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस भयंकर सड़क हादसे में कुल 5 जान गई हैं. पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है. एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. हादसे में एक परिवार के चारों ही लोगों की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोने-कोने में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की प्रक्रिया आज से होगी शुरू, चार राज्यों में होगा ड्राई रन
    Next Article पूर्वोत्तर में भाजपा की सरकार बनने पर विद्रोहियों ने डाले हथियार : शाह

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.