Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोने-कोने में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की प्रक्रिया आज से होगी शुरू, चार राज्यों में होगा ड्राई रन
    Breaking News Headlines

    कोने-कोने में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की प्रक्रिया आज से होगी शुरू, चार राज्यों में होगा ड्राई रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आज से देश में कोने-कोने तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात में कोरोना वैक्सीन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय ड्राई रन आज से किया जाएगा. इन चारों राज्यों के दो जिलों में पांच जगहों पर यह ड्राई रन किया जाएगा.

    इस ड्राई रन का मकसद वैक्सिनेशन से पहले सारी तैयारियों का जायजा लेने और कोई कमी हो तो उसमे सुधार करना है. साथ ही प्लैनिंग, इंप्लीमेंटेशन या रिपोर्टिंग मैकेनिज्म को देखना और उसमें सुधार करना भी है. ड्राइ रन में कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज और परिवहन व्यवस्था, परीक्षण सत्र स्थलों पर भीड़ का प्रबंधन, सोशल डिस्टेंस जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे.

    इस दौरान वैक्सीन देने के लिए खास तौर पर बनी को-विन एप की ऑपरेशनल फीसिबिल्टी, फील्ड प्लानिंग और इंप्लीमेंटेशन चेक किया जाएगा. ये तरह की मॉक ड्रिल होगी. इस दौरान सब कुछ वैसे ही किया जाएगा जैसे वैक्सिनेशन के दौरान होगा, लेकिन वैक्सीन नहीं दी जाएगी.

    पांच सेशन वाली जगहों में से प्रत्येक ड्राई रन के लिए 25 परीक्षण हेल्थ केयर वर्कर्स की पहचान की गई है. ड्राई रन सेशन साइट पर परीक्षण लाभार्थियों की डिटेल्स साइट पर मौजूद होंगी. वहीं इस दौरान को-विन एप के जरिए एसएमएस का भी टेस्ट होगा, जिसमें अगले वैक्सिनेशन की जानकारी होगी. डमी हैल्थ केयर वर्कर के साथ सेशन फ्लो का आंकलन होगा. इस दौरान कोई टीका नहीं दिया जाएगा, लेकिन जैसा वैक्सिनेशन के दौरान होगा वो पूरी प्रक्रिया की जाएगी.

    सबसे पहले 25 डमी हैल्थ केयर वकज़्र दो घंटे में इस साइट पर आएंगे. इसके बाद पहला वैक्सिनेशन ऑफिसर लाभाथिज़्यों का नाम लिस्ट से मिलान करेगा. दूसरा वैक्सीनेशन अधिकारी इसको को-विन एप के जरिए वेरीफाई करेगा. इसके बाद वैक्सीनेशन अधिकारी डमी का टीकाकरण करेगा. फिर वैक्सीनेशन अधिकारी को-विन एप पर टीकाकरण को रिपोटज़् करेगा.

    तीसरा और चौथा वैक्सीनेशन अधिकारी भीड़ का प्रबंधन का काम करेंगे, इंटर प्रोसेस कम्युनिकेशन मैसेजिंग, वैक्सीनेटर का समर्थन करेंगे. लाभार्थी टीकाकरण के बाद 30 मिनट प्रतीक्षा करेंगे. इस दौरान दो तीन डमी वैक्सीन लगने के बाद अगर कोई दुष्प्रभाव की घटना होती है तो वह सेशन साइट से को-विन एप पर रिपोर्ट की जाएंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का स्थापना दिवस: प्रियंका ने संभाला मोर्चा, राहुल ने विदेश से भेजी शुभकामनायें
    Next Article हरियाणा में सड़क के किनारे खड़े पांच लोगों को कंटेनर ने कुचला, सभी की मौत

    Related Posts

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.