Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 17, 2026Updated:July 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बिरसानगर आवास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, अवैध कारोबार और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर त्वरित पहल का आग्रह

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर दिशा बैठक से छूटे जनहित के एजेंडा और विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दिशा बैठक में शामिल नहीं किए गए 21 महत्वपूर्ण एजेंडा, आंशिक रूप से स्वीकृत प्रस्तावों के लंबित कार्यों तथा 12 प्रमुख जनहित मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

    विधायक ने बताया कि दिशा बैठक के लिए भेजे गए 26 प्रस्तावों में से केवल तीन को आंशिक रूप से शामिल किया गया था। उन्होंने बिरसानगर पीएम आवास योजना में सड़क, नाली, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, जेपी सेतु बस स्टैंड के जीर्णोद्धार, जर्जर बिजली पोल बदलने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के उन्नयन की मांग उठाई।

    इसके अलावा उन्होंने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने, जेटिंग मशीन की खरीद, जेएनएसी की अनुपयोगी संपत्तियों को चालू करने, अवैध जुआ, सट्टा, लॉटरी और नशे के कारोबार पर रोक, बिरसानगर थाना के उन्नयन, एनडीआरएफ की स्थायी तैनाती, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, नए एमजीएम अस्पताल तक निःशुल्क बस सेवा और सुवर्णरेखा नदी पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।

    पूर्णिमा साहू ने आधार सेवा केंद्र की स्थापना, सीएसआर कार्यों की समीक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अवैध अतिक्रमण हटाने, सरकारी विद्यालयों के विकास और भालूबासा पुलिया की दुकानों के आवंटन जैसे मुद्दे भी उपायुक्त के समक्ष रखे।

    उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श
    Next Article मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.