Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ED ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी को भेजा समन, 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
    Breaking News Headlines राजनीति

    ED ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी को भेजा समन, 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है. ये नोटिस पीएमसी बैंक घोटाले की जांच के मामले में भेजा गया है. वर्षा राउत को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

    सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत की कुछ दिनों पहले ईडी ने गिरफ्तारी की थी. प्रवीण राउत के अकाउंट के किसी तरह का ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ. ईडी जानना चाहती है कि ये ट्रांजेक्शन कैसे हुआ है और इसके पीछे का कारण क्या है. पूरी जानकारी जुटाने के लिए ही वर्षा राउत को समन किया गया है. संजय राउत ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना जो एफिडेविट दिया था, उसमें भी इस बात का जिक्र है कि प्रवीण राउत के अकाउंट वर्षा राउत के अकाउंट में कुछ पैसे लोन के लिए लिये गए हैं. ईडी इसी लेन देने के बारे में जानना चाहती है.

    पीएमसी बैंक घोटाला क्या है?

    साल 2019 में आरबीआई को पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला था. नकली बैंक खाते के जरिए 6500 करोड़ रुपये का लोन दिया जा रहा था. रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी. आरबीआई ने इसे धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दायर किया. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले और जालसाजी के एक मामले की जांच कर रही है.

    ये कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है- नवाब मलिक

    ईडी के इस नोटिस पर एनसीपी के सीनियर नेता नवाब मलिक ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार केंद्र में आई है तब से ईडी का खेल चल रहा है. विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए ईडी की नोटिस भेजी जाती है. महाराष्ट्र में कई नेताओं को नोटिस भेजी गई. राजनीतिक द्वेष के चलते भय पैदा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है. उन्होनें कहा, जांच के लिए किसी ने मना नहीं किया है. लेकिन जांच के नाम पर आप किसी को बदनाम कर दें? पूरे अखबार को, मीडिया को ये बता दिया जाता है कि हम नोटिस भेजने वाले हैं. ये कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है.

    अगर निर्दोष हैं तो डरने की क्या जरूरत है- किरीट सोमैया

    बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने नवाब मलिक की प्रतिक्रिया पर कहा कि पीएमसी बैंक घोटाले में लगभग दस लाख लोगों के पैसे रुके हुए हैं. इसके अंतर्गत अनेक लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं. बीजेपी के एक विधायक के बेटे को भी गिरफ्तार किया गया था. अगर आप निर्दोष हैं तो फिर डरने की क्या जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लीम लीग की तरह बोल रही है शिवसेना: शाहनवाज हुसैन
    Next Article केन्द्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण जैसे प्रमुख दस्तावेजों की वैधता अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.