Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। घायल ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
    अमन सिंह का कहना है कि हमलावर अपने साथ चापड़ (धारदार हथियार) भी लेकर आए थे और उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। उसने बताया कि उसकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं था, फिर भी उसे निशाना बनाया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। घायल के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना
    Next Article एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव बाधित

    Related Posts

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    July 17, 2026

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    July 17, 2026

    एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव बाधित

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव बाधित

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    गिरिडीह 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर गिरफ्तार, गिरिडीह पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो अन्य माओवादी भी दबोचे गए

    प्रकृति की गोद में ट्रैकिंग, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास का संदेश

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति समीक्षा करने पहुंचे भाजपा नेता दिनेश कुमार

    सरयू राय ने कदमा सफाई कर्मचारियों का मानदेय दिलाने के लिए किया हस्तक्षेप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.