Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विकास योजनाओं में देरी, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया आक्रोश

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में जनता दल (यू) ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। विधायक सरयू राय की मौजूदगी में बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में हुई जदयू कार्यकर्ताओं एवं मानगो जनसुविधा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को मानगो नगर निगम कार्यालय के समीप धरना दिया जाएगा। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

    बैठक में आरोप लगाया गया कि करीब 12.13 करोड़ रुपये की 38 विकास योजनाएं अब भी लंबित हैं। इनमें सड़क और बड़े नालों के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने और संवेदकों की नियुक्ति के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। देशबंधु लाइन, नित्यानंद कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नालों का निर्माण समय पर नहीं होने को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।
    विधायक सरयू राय ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में दो-दो सदस्यीय समितियां गठित की जाएंगी, जो जनसमस्याओं की निगरानी करेंगी। उन्होंने बड़े नालों की सफाई और विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया।
    बैठक में मानगो में बढ़ते अपराध, विधायक के पुतला दहन प्रकरण में एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं होने और पुलिस की कथित निष्क्रियता पर भी रोष व्यक्त किया गया। जदयू नेताओं ने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप
    Next Article उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    Related Posts

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे का शहर आगमन पर जोरदार अभिनंदन, ग्रामीण समस्याओं के समाधान का वादा

    July 17, 2026

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    July 17, 2026

    एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव रहा बाधित

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे का शहर आगमन पर जोरदार अभिनंदन, ग्रामीण समस्याओं के समाधान का वादा

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव रहा बाधित

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    गिरिडीह 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर गिरफ्तार, गिरिडीह पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो अन्य माओवादी भी दबोचे गए

    प्रकृति की गोद में ट्रैकिंग, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास का संदेश

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति समीक्षा करने पहुंचे भाजपा नेता दिनेश कुमार

    सरयू राय ने कदमा सफाई कर्मचारियों का मानदेय दिलाने के लिए किया हस्तक्षेप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.