झारखंड प्रदेश कांगेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज सराइकेला खरसावां जिला कांगेस के तत्वाधान में आयोजित कांग्रेस के136 वे स्थापना दिवस पर बतौर अतिथि शिरकत करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी में माला पहनाकर सम्मिलित कराया श्री तिवारी ने इस अवसर पर कहा की कांग्रेस कोई पार्टी नहीं इस देश की विचारधारा और जन आंदोलन है श्री तिवारी ने कहा हमारी पार्टी का 135 वर्षों का गौरवमई इतिहास हम देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए सामाजिक समरसता और ताना-बाना को कभी बिगड़ने नहीं देंगे पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए कभी भी अपनी नीतियों और सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती उन्होंने कहा देश में आज गैर कांग्रेसी सरकार केंद्र में काबिज है लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर प्रहार करने वाले सत्ताधारी लोगों को अपने स्थापना दिवस पर सचेत करना चाहती है

