Author: Devanand Singh

हजारीबाग दंपति की हत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार , कार, कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला में हजारीबाग की दंपति की हत्या के मामले का पुलिस प्रशासन ने उद्भेदन कर लिया है। इस हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने कार, कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद किया है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ग्राम उटुटुवा में 20 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति की सरकटी लाश बरामद किया गया था। ठीक उसके दो दिन बाद 22 दिसंबर को मुफस्सिल…

Read More

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला के किसानों से ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक नामांकन करने की अपील की गई है। उन्होने कहा कि फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानों के आर्थिक भरपाई को लेकर रबी मौसम- वर्ष 2024-25 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन के लिए सात दिन शेष रह गए हैं। जिला के वैसे किसान जिन्होने अबतक आवेदन नहीं किया है वे जिला सहकारिता पदाधिकारी का कार्यालय और प्रखंड कार्यालय या कृषि रक्षक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447…

Read More

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली तथा संचालक से उनकी समस्याओं को भी सुना । रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण वर्तमान में पीड़ित महिलाओं को नाईट…

Read More

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत आनंदआनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 60 लोगों का आंखों का जांच हुआ 20 मोतियाबिंद चिन्हित हुए। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले दिनों 10 मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। दो रोगी के शुगर बढ़ जाने के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पाया। 8 बचे रोगियों का आज निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। 8 रोगियों…

Read More

बेंगलुरु. बेंगलुरु में  हुए एक खौफनाक सड़क हादसे में एक सीईओ समेत छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे ने भारत में सड़क पर सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे में मारे गए लोग Volvo XC90 में सवार थे. Volvo कार को दुनिया में सबसे सुरक्षित माना जाता है. इसके बाद भी इसमें सवार छह लोग मारे गए. ऐसे में कहा जा रहा है कि जब तक सड़क को सुरक्षित नहीं बनाया जाए, सुरक्षित कारें भी लोगों की जान नहीं बचा सकतीं. हादसा नेलमंगला-तुमकुर हाईवे पर हुआ था. वोल्वो एक्ससी90…

Read More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में आयोजित इस तरह के कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भारत की “विविधता में एकता” ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है और यह समारोह इसी भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जोर दिया कि आज का भारत सभी नागरिकों को साथ लेकर चलने की…

Read More

नई दिल्ली. महाकुंभ 2025 के दौरान रेलवे स्टेशन पर टिकट चेक करने वाले टीटी अब जरूरत पड़ने पर यात्रियों को प्राथमिक उपचार भी प्रदान करेंगे। भारतीय रेलवे ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधा और आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह अनूठा कदम उठाया है। इस पहल के तहत टीटी और अन्य रेलवे कर्मियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगले महीने प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने वाला है, जिसमें करीब 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों के…

Read More

मुंबई. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को चार महीनों के भीतर 1.65 करोड़ ग्राहकों के नुकसान का सामना करना पड़ा है। अक्टूबर 2024 में ही कंपनी ने 37.6 लाख मोबाइल उपयोगकर्ताओं को खो दिया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों की संख्या में यह गिरावट Jio के लिए एक बड़ी चुनौती है। ग्राहकों की संख्या में गिरावट के बावजूद, रिलायंस जियो 39.9% मार्केट शेयर के साथ टेलीकॉम सेक्टर में अपनी टॉप पोजीशन बनाए हुए है। भारती एयरटेल 33.5% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अक्टूबर में 19.77…

Read More

नई दिल्ली/ढाका. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत में शरण लीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है. बांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार को एक डिप्लोमैटिक नोट भेजकर आवामी लीग की 77 वर्षीय नेता को वापस भेजने की अपील की है. पूर्व पीएम शेख हसीना, देश छोडऩे के बाद 5 अगस्त से भारत में शरण ली हुई हैं. देश में उग्र विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना द्वारा तख्तापलट करने के बाद वह बांग्लादेश छोड़कर भाग गई थीं. इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल ने जारी किया अरेस्ट वारंट 16 साल से सत्ता पर काबिज शेख हसीना…

Read More

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में बीती रात 5 लोगों की कुचलकर हत्या कर दी गई। एक सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात अंजाम दी। मामूली विवाद में उसने अपनी पिकअप वैन से कई लोगों को कुचल डाला। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 3 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी फरार है,…

Read More