Author: Devanand Singh

कोलंबो. श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। खबर है कि राजपक्षे को गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। पूर्व पीएम पर हिंसा भड़काने के आरोप हैं, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को थल सेना, वायुसेना और नौसेना कर्मियों को सार्वजनिक संपत्ति को लूटने या आम लोगों को चोट पहुंचाने वाले किसी भी दंगाई को गोली मारने का आदेश दिया। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा लोगों…

Read More

चंडीगढ़. पंजाब के मोहाली में स्थित पुलिस के खुफिया विभाग के हेडक्वॉर्टर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर यह बात सामने आई है कि इस वारदात को अंजाम खालिस्तान समर्थकों ने दिया था. खालिस्तान की मांग कर रहे संगठन सिख फॉर जस्टिस ने इस ब्लास्ट की घटना की जिम्मेदारी ली है. इसके अलावा वॉयस मैसज के जरिये प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि मोहाली पर हमला किया है, आगे हिमाचल पर करेंगे. पून्नू द्वारा ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने के बाद पंजाब में अलर्ट बढ़ा दिया गया है. ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने 18 से…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह महीने पहले काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया था. इस उद्घाटन के बाद बड़े-बड़े त्योहारों और मुख्य दिनों में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाल श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद एक दिन में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5-6 लाख तक पहुंच गई है. अगर इस संख्या की तुलना कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले से करें तो यह लगभग तीन गुना अधिक है. एक दिन में पहुंचे 5 लाख से अधिक तीर्थयात्री न्यूज18 ने श्री काशी विश्वनाथ स्पेशल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड…

Read More

नयी दिल्ली. अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली की अदालत में खुद पर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिये, जिनमें कठोर गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत लगे आरोप भी शामिल हैं. अदालत के सूत्रों ने यह जानकारी दी. विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह 19 मई को मलिक के खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए सजा के संबंध में दलीलें सुनेंगे, जिनमें अधिकतम सजा आजीवन कारावास है. उन्होंने कहा कि मलिक ने अदालत को बताया कि वह यूएपीए की धारा 16, 17, 18, व 20 और भारतीय दंड संहिता की…

Read More

वॉशिंगटन. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति बिल गेट्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट करके दी. गेट्स ने ट्वीट में कोरोना संक्रमित होने, वैक्सीनेशन कराने और अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी है.बिल गेट्स ने ट्वीट किया, ‘मेरे कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं फिलहाल हल्के लक्षण महसूस कर रहा हूं. कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा, जब तक कि पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता. डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहा हूं.’ उन्होंने ट्वीट किया, “मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कोरोना…

Read More

मंडी. संचार क्रांति के मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम का देहांत हो गया है. उन्होंने बीती रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा, जिस कारण उनका देहांत हो गया. इससे पहले 9 मई की रात को भी उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. बीती रात को फिर से दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका देहांत हो गया. उनके…

Read More

नई दिल्ली. भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि गंभीर चक्रवात असानी ने अपना रास्ता काफी बदल दिया है और इसके काकीनाडा एवं विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट को छूने की संभावना है. इसके साथ ही विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए रेड एलर्ड जारी किया है, जिसका अर्थ है कि स्थानीय अधिकारियों को चक्रवात से जुड़ी आपदाओं को रोकने के लिए कार्रवाई करने की जरूरत है. आईएमडी ने कहा कि चक्रवात की गति सुबह पांच बजे किलोमीटर प्रति घंटा थी जो बाद में 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई. यह दोपहर…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. यह स्पेशल सर्विस उन महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई है, जो छोटे बच्चों के साथ यात्रा करती हैं. पहली बार इस तरह की सुविधा रेलवे ने जोड़ी है. छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को बर्थ पर बच्चे के साथ सोने में दिक्कत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने लोअर बर्थ में बेबी बर्थ लगाया है. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ एक ट्रेन में शुरू की गई है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर शुरू हुई सुविधा पर यात्रियों की…

Read More

हैदराबाद. तेलुगू फिल्मों के सुपर स्टार, प्रोडक्न कंपनी के मालिक महेश बाबू की निर्माता के तौर पर अभिनेता अदिवि शेष की हिंदी और तेलुगू में बनी पहली फिल्म मेजर के हैदराबाद में हुए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर स्पष्ट कहा कि वे सिर्फ तेलुगू में ही फिल्म बनाएंगे, वहीं यह भी कहा कि हिन्दी फिल्म वालों में इतनी कूवत नहीं है कि वे उनसे (महेश बाबू) काम करवा सकें. महेश बाबू का हैदराबाद में उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म मेजर का ट्रेलर लॉन्च उनके ही मल्टीप्लेक्स में हुआ. हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली व अन्य शहरों से…

Read More

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को आईपीएल के 15वें सीजन (IPL-2022) के प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. उसने पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से मात दी. शुभमन गिल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बावजूद गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए लेकिन उसके गेंदबाजों ने इसका भी सफल बचाव किया. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 13.5 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई. गुजरात ने 12 मैचों में 9वीं जीत दर्ज की जिससे उसके 18 अंक हो गए हैं. दूसरे नंबर पर…

Read More