Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटे बच्चों की मांओं के लिए खुशखबरी: ट्रेन में अब मिलेगा बेबी बर्थ, इस ट्रेन में शुरू हुई
    Breaking News Headlines

    छोटे बच्चों की मांओं के लिए खुशखबरी: ट्रेन में अब मिलेगा बेबी बर्थ, इस ट्रेन में शुरू हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. यह स्पेशल सर्विस उन महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई है, जो छोटे बच्चों के साथ यात्रा करती हैं. पहली बार इस तरह की सुविधा रेलवे ने जोड़ी है. छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को बर्थ पर बच्चे के साथ सोने में दिक्कत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने लोअर बर्थ में बेबी बर्थ लगाया है. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ एक ट्रेन में शुरू की गई है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर शुरू हुई सुविधा पर यात्रियों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे और ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है.

    उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने लोअर बर्थ में बेबी बर्थ लगाया है. इस बर्थ में स्टॉपर भी लगा है, ताकि सोते समय बच्चा नीचे न गिर जाए. इसके अलावा इस सीट को मोड़ा भी जा सकता है. साथ ही इसे ऊपर-नीचे भी किया जा सकता है. इससे उन महिलाओं को सुविधा होगी, जिनके बच्चे छोटे होते हैं. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ लखनऊ मेल में दी गई है. लखनऊ मेल लखनऊ से चलकर नई दिल्ली और नई दिल्ली से वापस लखनऊ आती है.

    लखनऊ मेल में शुरू हुई सुविधा

    उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के डीआरएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. ट्वीट में बताया गया है कि लखनऊ मेल में कोच नंबर 194129/बी4 में बर्थ नंबर 12 और 60 में बेबी बर्थ की शुरुआत की गई है, ताकि मां अपने बच्चे के साथ आराम से यात्रा कर सकें. मदर्स डे पर 8 मई को इसकी शुरुआत की गई है. इसे अभी एक ट्रेन के एक ही डिब्बे में लगाया गया है. रेलवे को इस संबंध में यात्रियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों में महिलाओं के लिए इस सुविधा की शुरुआत कर दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दी मूवी बनाने वालों में उनसे काम करवाने की कूवत नहीं, मैं सिर्फ तेलुगू में फिल्में बनाऊंगा: महेश बाबू
    Next Article असानी तूफान ने बदला रास्ता, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.